Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड : बकोरिया मुठभेड़ पर सीबीआई करेगी कोबरा बटालियन से पूछताछ
रांची

झारखंड : बकोरिया मुठभेड़ पर सीबीआई करेगी कोबरा बटालियन से पूछताछ

January 9, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में हुई कथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार बकोरिया कांड की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। सीबीआई और सेंट्रल फॉरेंसिक लैब को जांच के क्रम में कई साक्ष्य पुलिस जांच को गलत ठहराने वाले मिले हैं। मामले को लेकर सीबीआई जल्द ही सीआरपीएफ के 209 कोबरा बटालियन के उन अफसरों और जवानों से पूछताछ करेगी, जो मुठभेड़ में शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष तीन जुलाई को सीबीआई सेंट्रल फॉरेंसिक लैब के डायरेक्टर एनबी वर्धन और सीबीआई के बड़े अधिकारी पलामू पहुंचे थे और सीबीआई टीम ने घटना का डेमो किया था। बहुत हद तक सीबीआई को इस कांड के अनुसंधान में सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान कांड से जुड़े पुलिस अफसरों से सीबीआई पूछताछ भी कर रही थी। सीबीआई और एफएसएल टीम को नाट्य रूपांतरण के दौरान ही कई ऐसी बातें सामने मिली थी जो पुलिस की जांच को गलत ठहराने के लिए काफी हैं। मुठभेड़ में स्कॉर्पियो गाड़ी का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि नक्सली स्कॉर्पियो गाड़ी से आ रहे थे और पुलिस को देखते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की और नक्सलियों को मार गिराया। घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि एक स्कार्पियों से 12 नक्सली आ रहे थे। जो पुलिस को देखते ही गोलियां चलाने लगे। एफएसएल के सदस्यों ने पाया कि स्कार्पियो में 12 लोगों के बैठने के बाद बंदूक से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग संभव नहीं है। स्कार्पियो के अंदर किसी भी सीट पर बंदूक जैसे बड़े हथियार का मूवमेंट संभव नहीं है। ऐसे में अंधाधुंध फायरिंग की बात कहीं से सही प्रतीत नहीं होती।
बकोरिया कांड में मारे गये सभी 12 लोगों को गोली कमर के ऊपर लगी थी। सीआईडी ने हाइकोर्ट में दिये शपथपत्र में बताया था कि कोबरा बटालियन को नक्सली मूवमेंट की जानकारी पहले से थी और कोबरा बटालियन ने ही पूरा ऑपरेशन प्लान बनाया था। ऑपरेशन में कोबरा के दो एसॉल्ट ग्रुप को शामिल किया गया था। इनमें 45 जवान शामिल थे। इसके अलावा स्पेशल टीम के 16 लोगों को भी शामिल किया गया था। यह एक्शन प्लान आठ जून 2015 की शाम में ही जारी कर दिया गया था और घटना उसी रात हुई थी।
आठ जून 2015 को सतबरवा ओपी के बकोरिया में पुलिस ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मारने का दावा किया था। जबकि मृतक के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सीबीआई जांचकर रही है। पुलिस की गोली से मारे गए लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे।रांची नगर निगम के नए भवन में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। यहां पर कुल एक साथ लगभग 300 वाहनों की पार्किंग हो सकती है। इनमें लगभग 70 चार पहिया वाहन व 200 से अधिक दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। नगर निगम के नए भवन के ग्राउंड फ्लोर में जन सुविधा केंद्र होगा, जहां आम आदमी यहां पर टैक्स जमा कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम का भवन कचहरी रोड में चल रहा है। यहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण आए दिन नगर निगम के पास जाम लगा रहता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविश्‍व बैंक ने भी जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 5 फीसदी किया
Next Article हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं : उपराष्ट्रपति

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.