Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 11:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल्याणी शरण बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं : सरयू राय
रांची

कल्याणी शरण बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं : सरयू राय

December 13, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड की रघुवर सरकार से काबीना मंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले सरयू राय ने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के खिलाफ उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, इसलिए महिला आयोग से उनपर सम्मन की बात हो रही है।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को शुक्रवार को अपना काबीना मंत्री पद से इस्तीफा सौंपने के बाद राय ने अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्वती देवी द्वारा उनपर जो जमीन हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि पार्वती देवी ने 2018 में इसकी शिकायत महिला आयोग से की थी। जिसमें कहा गया था कि सरयू राय और उनके लोगों ने 83 डिस्मिल जमीन हड़प कर चहारदीवारी कर दिया। सरयू राय के खिलाफ जांच कमिटी गठित की गयी है। इस पर राय ने कहा कि महिला आयोग का काम राजस्व से संबंधित नहीं होता है, वे किस आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन पांच लोगों ने मिलकर वर्ष 2000 में खरीदी थी।

auto

सभी ने 20-20 डिस्मिल जमीन खरीदी थी। जिसे बाद में मैंने ले लिया। इस जमीन को सुमित्रा देवी ने 1975 में राजेन्द्र बड़ाईक से खरीदा था। जिसके बाद सुमित्रा देवी से धीरेन्द्र सिंह ने खरीदा। धीरेन्द्र सिंह ने सरयू राय समेत पांच लोगों को यह जमीन बेच दी थी। उन्होंने कहा कि 1975 के बाद वो जमीन चार बार खरीदी गयी और वर्ष 2018 में इसके विरोध का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो राजस्व विभाग इसके लिए है, जहां शिकायत की जा सकती है। लेकिन महिला आयोग में इसकी शिकायत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से नोटिस आने पर वह कागज सहित वहां जायेंगे।

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार राय ने कहा कि महिला आयोग से वह सम्मन का इंतजार कर रहे हैं और इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर उनपर आरोप लग रहे हैं, वह जमीन उन्होंने बहुत पहले खरीदी थी। लेकिन इतने दिन बाद इस तरह का आरोप लगाना गलत है।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के तीन चरण में 50 सीटों पर मतदान हुआ है। इन 50 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 10-15 सीट ही जीत पायेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या आप संथाल परगना में किसी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने जायेंगे। इस पर राय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका समर्थन किया है। इसलिए वह 16 और 17 दिसम्बर को संथाल परगना जायेंगे और हेमंत के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में 65 पार का नारा दिया है। भाजपा को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या आप नयी पार्टी बनायेंगे या किसी दल में जायेंगे। इसपर उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं है और न ही वह कोई पार्टी बना रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि झारखंड में आये दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। राय ने कहा कि हमसब के लिए यह शर्मिन्दगी है। बड़ा सवाल यह है कि झारखंड की बदनामी आज देश में हो रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड : संतालपरगना में झामुमो के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
Next Article कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले एक थाली के चट्टे-बट्टे : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.