Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू से मिली महुआ माजी, कहा राज्य में महागठबंधन की बनेगी सरकार
रांची

लालू से मिली महुआ माजी, कहा राज्य में महागठबंधन की बनेगी सरकार

December 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रिम्स में इलाजरत चारा घोटाला के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को रांची विधानसभा से महागठबंधन की उम्मीदवार महुआ माजी, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और राजद उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद महुआ माजी ने कहा कि उन्होंने चुनाव के बाद की स्थिति पर लालू प्रसाद से चर्चा की। वह उनका आशीर्वाद भी लेने आई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि जनता का आर्शीर्वाद उन्हें मिला है। जनता ने क्या जनादेश दिया है, यह तो 23 को ही पता चलेगा, लेकिन समाज सेवा का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने चुनाव परिणाम पर कहा कि अब यह तय है कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। लालू प्रसाद से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनसे उनकी सेहत को लेकर बात हुई।

राजद अध्यक्ष होने के नाते विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो मदद की। उसके लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया। वैसे उनकी तबियत तो ठीक नहीं लगी। एक्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि इस पर ऐसी कोई बात नहीं हुई लेकिन लालू प्रसाद भी पूरी तरह आश्वस्त हैं कि महागठबंधन की सरकार ही बनेगी। बीटेक छात्रा के आरोपित को फांसी की सजा पर माजी ने कहा कि कानून बनने के बाद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। लगातार इस तरह की घटना हो रही है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस तरह की सजा मिलने से लोग डरेंगे। वर्तमान सरकार हवा-हवाई सरकार है। बेटी बचाओ का नारा लगाने से ही कुछ नहीं होता है। इसके लिए कुछ करना भी पड़ता है। जनता भी बदलाव चाह रही है। शासन को और चुस्त-दुरुस्त होना पड़ेगा। अपराधियों के मन में डर पैदा करना होगा।

लालू ने गठबंधन को मिलने जा रही बहुमत पर हर्ष जताया: अभय कुमार

मुलाकात के बाद अभय कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव पर लालू से गहनता से विचार-विमर्श हुआ। राजद सुप्रीमो से गठबंधन के तहत सभी सीटों पर चर्चा हुई। साथ ही एग्जिट पोल में मिल रहे रुझानों पर भी लालू यादव से बातचीत हुई। उन्होंने गठबंधन को मिलने जा रही बहुमत पर हर्ष जताया और सभी को बधाई दी।

विधायकों को एकजुटता के साथ रखने का निर्देश

सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विशेष तौर पर मतगणना के बाद राजनीतिक हालातों पर विशेष नजर रखने को कहा है। साथ ही लालू ने जीत रहे विधायकों को एकजुटता के साथ रखने का निर्देश भी दिया।

महागठबंधन की बनेगी सरकार: श्यामदास सिंह

श्यामदास सिंह ने कहा कि लालू हाल चाल लेने आए थे। उनकी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वहीं एग्जिट पोल के सवाल पर कहा कि इस पर लालू प्रसाद से ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी। साथ ही कहा कि महागठबंधन ने जहां-जहां से उम्मीदवार उतारे थे। उसमें से अधिकांश जगह से महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि यहां पूर्ण बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो नेता सुबोध तिवारी की गोली मारकर हत्या
Next Article सीएए पर विरोधियों की साजिश नाकाम करें देशवासीः प्रधानमंत्री

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.