WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। दुर्गापूजा को लेकर सभी पुलिसकर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। लॉ एंड ऑर्डर में किसी तरह की समस्या न हो इसको देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि एसएसपी के जारी आदेश में कहा गया है कि पांच अक्टूबर तक दुर्गापूजा को लेकर विधि व्यवस्था के लिये बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की आवश्यकता है। इसके मद्देनजर सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाते हैं। हालांकि विशेष परिस्थिति में पुलिसकर्मियों काे छूट्टी दी जायेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें सही कारणों को बताना होगा।

