Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख विचलित हुआ सदर विधायक का मन
झारखंड

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख विचलित हुआ सदर विधायक का मन

July 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कहा, सेवाभावी कार्यों से मन को मिलती है सुकून

विधायक ने अपने मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर रहने को मजबूर दंपत्ति को वा3247पस भेजा उनका पैतृक गांव

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर इसके रहने की व्यवस्था कराई

हजारीबाग। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ व समाज के आइना काहे जाने वाले शहर के कुछ पत्रकारों ने अपनी भूमिका और दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए खुले आसमान में सोने को मजबूर दंपत्ति का वीडियो गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर डालकर मदद की अपील की।
सोशल मीडिया पर मानवीय वेदना से परिपूर्ण मार्मिक वीडियो को देखकर बीते मध्य रात्रि से सदर विधायक मनीष जायसवाल का मन तबतक विचलित और उद्वेलित होता रहा जबतक इसे सुरक्षित तरीके से इसके ठिकाने तक नहीं पंहुचा दिया। रात के करीबन 1:30 बजे तक इसे लेकर सदर विधायक जायसवाल ने खुद संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भूलन राम से फोन पर जुड़े रहे और जरूरतमंद दंपति के सहयोग का निर्देश देते रहे। विधायक श्री जायसवाल के निर्देशानुसार उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने भी रात में इस दंपत्ति को सहयोग करने वाले स्थानीय युवक रोहित मिश्रा और भूलन राम से संपर्क कर इनका हालात जानते रहे।

स्थानीय स्तर पर रात में ही इन्हें सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और भोजन भी उपलब्ध कराया गया। फिर शुक्रवार की दोपहर विधायक श्री जायसवाल के निर्देश पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि भूलन राम और स्थानीय युवक रोहित मिश्रा के सहयोग इस दंपत्ति को ऑटो में बैठा कर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने खुद मौजूद रहकर उनके घर कटकमदाग प्रखंड अवस्थित ग्राम पंचायत बेस भेजा। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल के सौजन्य से उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इन्हें सेनीटाइज कराया, मास्क पहनाया, सूखा सत्तू का डेढ़ दर्जन पैकेट्स और दो कम्बल उपलब्ध कराया। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि भूलन राम ने भी अपने स्तर से इन्हें सहयोग किया।

बेस ग्राम निवासी इस दंपत्ति का नाम मुंदर राम और मूंदरी देवी है। मुंदर राम के पिता का नाम स्व सोमरी राम है। मुंदर राम के 4 बच्चे हैं, जिसमें दो बच्चियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा और एक बेटी दूसरे के घर में काम करके जीते हैं। जानकारी के मुताबिक इनका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सदर विधायक श्री जायसवाल ने फिलहाल अपने स्थानीय कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधियों से इनके सहयोग की अपील की है साथ ही अपने स्तर से भी इस जरूरतमंद दंपत्ति के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि ऐसे सेवाभावी कार्यों से मन को सच्ची सुकून मिलती है ।

क्या डाला गया था सोशल मीडिया में
शहर के कुम्हारटोली शास्त्री नगर में सड़क किनारे भारी बारिश के बीच एक दंपत्ति सोए हुए दिखते हैं। जिनसे बात करने पर कहते हैं कि यह ऐसे ही रहकर जीवन बिता रहे हैं। इनकी पत्नी भी बीमार है और रहने के लिए आशियाना और खाने के लिए निवाला नहीं है। मार्मिक और मानवीय वेदना से परिपूर्ण वीडियो को देखकर किसी के भी मन विचलित हो सकते हैं ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार द्वारा गठित कमेटी के आश्वासन के बाद हटाया गया धरना प्रदर्शन
Next Article कलयुगी पिता ने अपने पांच बच्चों को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.