Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 05:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कलयुगी पिता ने अपने पांच बच्चों को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
देश

कलयुगी पिता ने अपने पांच बच्चों को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

July 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़ : हरियाणा के जींद में पुलिस ने पिछले चार सालों में अपने पांच बच्चों की हत्या का जुर्म कबूलने के बाद 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति जुम्मा एक मजदूर है . वह जींद के सफीदों गांव का रहने वाला है. फिलहाल उसकी पत्नी छठी बार गर्भवती है.

पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई को दीदवारा गांव में जुम्मा घर के करीब हांसी-बुटाना लिंक नहर में उसकी ग्यारह और सात साल की दो बेटियों के शव मिले थे. जुम्मा ने पांच दिन पहले ही पुलिस में दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी थी. जींद के सहायक पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जुम्मा जांच के दौरान अपना बयान बदलता रहा, जिससे संदेह पैदा हुआ.

auto

हालांकि पुलिस ने यह सोचते हुए उससे कड़ी पूछताछ नहीं की कि वह अपने बच्चों की मौत से मानसिक दबाव में है. शेखावत ने बताया कि बाद में ग्राम पंचायत भी मामले की जांच में शामिल हुई और जुम्मा ने उसके एवं पुलिस के सामने कबूला कि उसने ही अपने पांच बच्चों की जान ली. उसने यह भी कहा कि अपनी दो नाबालिग बेटियों को कुछ दिन पहले उसने दवा खिलाकर नहर में फेंक दिया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने उसे बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया और उसे हत्या का आरोपी बनाया गया है.” इससे पहले जुम्मा के 11 साल से कम उम्र के तीन अन्य बच्चे भी रहस्यमय स्थिति में मर गये. उस वक्त उसने अपने पड़ोसियों से कहा था कि उसका एक बेटा नींद में मर गया, एक बेटी की खेलते हुए मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बेटा को उल्टी आयी और उसकी जान चली गयी.

शेखावत ने कहा, ‘‘ उसने अब कबूला है कि उसने ही उन तीन बच्चों की भी हत्या कर थी. दो को उसने गला दबाकर मार डाला था जबकि तीसरे को जहर की गोली खिला दी थी.” उन्होंने बताया कि हाल ही में जुम्मा ने अपनी दो बेटियों को कुछ जहरीली चीज खिलाकर बेहोश होने पर उन्हें नहर में फेंक दिया था तथा उसने अपनी पत्नी को भी थोड़ा सा खिलाया था.

उन्होंने कहा, ‘‘ उसने पिछले कुछ समय से उसने अपनी गर्भवती पत्नी को नींद की दवा देकर बेहोश कर रखा है. ” जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या जुम्मा ने किसी तांत्रिक के कहने पर तो ऐसा नहीं किया, तो उन्होंने कहा कि समझा जाता है कि उसने गांववालों के सामने ऐसा कुछ कहा तो है लेकिन उसने अबतक पुलिस के सामने ऐसा बयान नहीं दिया है. शेखावत ने कहा कि पुलिस आरेापी से और पूछताछ करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेगी और यह पता लगाएगी कि उसने किस वजह से अपने ही बच्चों की जान ली.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख विचलित हुआ सदर विधायक का मन
Next Article फ्री में देखें सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.