Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम के निर्देश पर ओलंपियन सलीमा टेटे के घर लगा स्मार्ट टीवी
झारखंड

सीएम के निर्देश पर ओलंपियन सलीमा टेटे के घर लगा स्मार्ट टीवी

August 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्मार्ट टीवी लगाया है। साथ में सलीमा को लाइव खेलते देखने के लिए सेटअप बॉक्स भी लगाया गया है। जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार रॉय ने बताया कि सलीमा के घर 43 इंच का स्मार्ट 4के टीवी लगाया गया है। मालूम हो कि टीवी नहीं होने से सलीमा के परिजनों की परेशानी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के संज्ञान में लाया गया था। उसके बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया था।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य है सलीमा
बताते चलें कि भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे भी शामिल है। टीम इंडिया द्वारा टोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। सरकार के प्रयास से लगे टावी पर सलीमा का सेमीफाइनल मैच उसके परिजनों और गाववासियों ने देखा।
बेटी को लाइव खेलता नहीं देख पा रहे थे सलीमा व उसके गांव के लोग

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने संघर्ष किया, मैदान में पसीना बहाया और ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान में भी स्टिक से कमाल का प्रदर्शन किया, परंतु सलीमा के परिजन एवं गांववाले टोक्यो ओलंपिक में सलीमा को खेलते हुए टीवी ना होने के कारण नहीं देख पा रहे थे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात आते ही सिमडेगा के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव को समस्या के समाधान का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने तत्काल पहल करते हुए जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय को सलीमा टेटे के घर सेमी फाइनल मैच के पहले टीवी लगाने का निर्देश दिया। निर्देश पर अमल हुआ और सलीमा के परिजन एवं गांव के लोग भी सेमीफाइनल मैच टीवी पर लाइव देख पाये।

प्रेरित होंगे राज्य के खिलाड़ी।

सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सलीमा का भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होना, राज्य और जिले के लिए गौरव की बात है। इससे खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर टीवी अधिष्ठापन के दौरान जिला हॉकी के सचिव श्री मनोज कोंबेगी भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ओलंपिक खिलाड़ी मनिका बत्रा को भेजा नोटिस, जाने क्या हुई गलती?
Next Article मेरु BSF के सौजन्य से सिलवार प्रखंड स्टेडियम में 15 अगस्त से शुरू होगा नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.