Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंतिम सोमवारी को लेकर शिवालयों में विशेष इंतजाम
झारखंड

अंतिम सोमवारी को लेकर शिवालयों में विशेष इंतजाम

August 11, 2019No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बाबाधाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची। अंतिम सोमवारी को राज्यभर के शिवालयों में विशेष इंतजाम किये गये है। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किये गये है।

इधर, देवघर में श्रावणी मेला की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को  राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पदाधिकारी एवं पुलिस बल के अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। इस मौके पर उनके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त  सुशांत गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी   विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनन्द, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी   विकास चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि पिछले तीन सोमवारी की हीं तरह इस बार भी हम सभी को पूरी तरह से सजग रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। पूरे रूटलाईन में जितने भी दण्डाधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तैनात किये गये हैं, वे सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर मुस्तैदी से डटे रहेंगे एवं श्रद्धालुओं को सिंगल कतार में कतारबद्ध करते हुए मंदिर की ओर भेजेंगे। सभी को एक समान गति से बिना गैप किये कतार को आगे बढ़ाये। कतार को तोड़ कर घुसपैठ व अफरा-तफरी की स्थिति न हो इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाय। उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराने हेतु कुछ महत्वपूर्ण स्थान यथा-क्यू कॉम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, नेहरू पार्क, संस्कार भवन इत्यादि का जिक्र करते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को व्यवस्थित करके सभी को कतारबद्ध करते हुए जलार्पण सुनिश्चित कराना हम सभी का कत्र्तव्य हैं। अगर इन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं के कतार को व्यवस्थित करते हुए त्वरित गति से आगे बढ़ायें तो वैसे श्रद्धालु जो कतार के अंतिम छोर पर है वो भी आसानी से जलार्पण कर सकेंगे। अतः इन सभी जगहों पर जितने भी दण्डाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त हैं, वे पूरे मुस्तैदी के साथ अपने-अपने कतर्व्य का निवर्हन करें। उपायुक्त द्वारा आगे निदेशित किया गया कि संस्कार मंडप में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के कतार को सुव्यवस्थित तरीके से जलार्पण हेतु आगे बढ़ाते रहेंगे। इसके अलावे श्रद्धालुओं के कतार की गति में निरंतरता बनाये रखें। इसी के आधार पर हम कतार के अंतिम छोर तक कतारबद्ध सभी श्रद्धालुओं को बाबा का जलार्पण सुनिश्चित करा पायेंगे। उपायुक्त द्वारा मंदिर, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवर ब्रिज, नेहरू पार्क, बीएड कॉलेज, कालीबाड़ी से कुमैठा, नन्दन पहाड़ से कालीबाड़ी, बरमसिया से नन्दन पहाड़, क्यू कॉम्प्लेक्स से बरमसिया तक इत्यादि विभिन्न जगहों पर दण्डाधिकारियों को उनके कतर्व्य पर प्रतिनियुक्त रहकर श्रद्धालुओं का जलार्पण कराने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मंदिर में प्रतिनियुक्त सभी लोग अपने स्थानों पर तत्परता के साथ कार्य करें। आप सभी का यह ध्येय होना चाहिये कि जितना हो सके उतना तीव्र गति से कांवरियों का जलार्पण करायें; ताकि कतार तेजी से आगे बढ़ते रहे। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 24गुणा 7 पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं वहां प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाये जाने की बात उपायुक्त ने कही साथ ही इनके द्वारा कहा गया कि कतार में श्रद्धालुओं हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए पेयजल की किसी प्रकार की मितव्ययता न होने पाये।  ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षाकर्मियों एंव दण्डाधिकारियों को कन्ट्रोल रूम से कम्यूनिकेट कर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए आवश्यक है कि हम सभी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करे; ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर अपने घरों की ओर जाए। इसके अलावा उनके द्वारा श्रावणी मेला के तीनों सोमवारी के सफल संचालन हेतु मेला में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी व अन्य को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि आप सभी के सहयोग से हीं अभी तक तीनो सोमवारी का सफल संचालन संभव हो सका है। आप सभी इसी प्रकार पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करें, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराते हुए उनका सुगम जलार्पण कराया जा सके।   ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा अब तक मेले में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी द्वारा किये गए कार्यों की सराहना किया गया एवं कहा गया कि जिस तरह से बीते दिनों में मेला के सफल संचालन हेतु एक दुसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किये है, उसी तरह से अंतिम सोमवारी को भी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें एवं मेला को सफल बनावें। आगे इनके द्वारा कहा गया है कि सभी लोग अपना ध्यान अंतिम छोर पर बनाये रखें और उसी के अनुरूप कार्य करें; ताकि कतारबद्ध श्रद्धालु का शीघ्रातिशीघ्र जलार्पण करा कर भीड़ नियंत्रण की जा सके; साथ हीं वहां उपस्थित सभी सुरक्षाकर्मियों एवं दण्डाधिकारियों को लगातार कतार की निगरानी करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। उन्हेंने कहा कि आपसी सामंजश के साथ हम सभी को काम करना है। सामंजश जितना बेहतर होगा, कार्य का निष्पादन उतना हीं बेहतर तरीके से किया जा सकता है। सभी अधिकारी एक-दूसरे से जुड़ कर कांवरियों की कतार को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे।  इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी   विशाल सागर द्वारा दण्डाधिकारियों, पदाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों से कहा गया कि बीते 20-22 दिनों में श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराने हेतु जो उत्साह एवं अनुशासन दिखाया है, उसे ही आने वाले सोमवारी एवं उसके कुछ ओर दिनों तक मेंटेन रखे। हम श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक जलार्पण का किर्तीमान स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने कुमैठा की ओर विद्युत व्यवस्था, जेनेरेटर उपलब्धता इत्यादि की भी जांच करने की बात कही। उन्हांने आगे कहा कि जिस प्रकार आप सभी के सहयोग से सावन की तीन सोमवारी का सफल संचालन संभव हो सका इसी प्रकार आवश्यक है कि आगामी सोमवारी में भी आप सभी पूरे तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि चैथी सोमवारी का संचालन किया जा सके।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी   विकास चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तीसरी सोमवारी के सफल संचालन हेतु बधाई दी एवं कहा कि आप सभी काफी अनुभवी हो चुके है और आसानी से चैथी एवं अंतिम सोमवारी का संचालन कर लेगें। आगे इन्होंने सभी अधिकारियों एवं दण्डाधिकारियों को निदेशित किया कि सभी अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे एवं पूरे तत्परता के साथ आगन्तुक श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों का शव पेड़ से लटका मिला
Next Article बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में कौन लाया? हिरासत में झगड़ पड़े उमर-महबूबा

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.