Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 04:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सली हमले में शहीद एएसआई शुकरा उरांव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव
झारखंड

नक्सली हमले में शहीद एएसआई शुकरा उरांव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

November 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुमला। शहीद एएसआई सुकरा उरांव का पार्थिव शरीर शनिवार को घाघरा यज्ञ बगीचा स्थित आवास पर पहुंचते ही ग्रामीणों का हुजूम अपने वीर सपूत के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। सभी शहीद सुकरा उरांव के अंतिम दर्शन के लिए लालायित दिख रहे थे।

auto

इस दौरान माल्यार्पण के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बॉबी भगत, भाजपा के बिशुनपुर विधानसभा उम्मीदवार अशोक उरांव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद को अंतिम विदायी दी। शहीद के पांच साल की बेटी घटना से अनजान, भीड़ को मासूमियत से निहार रही थी तो बूढ़ी मां गंदूरी देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। विलाप और चीत्कार से पूरे इलाके के लोगों की आंखों में आंसू छलक रहे थे। पांच वर्षीय बेटी आयुषि पिता के अंतिम दर्शन से अनजान बनी सभी को निहार रही थी। पुत्री अमीषा लकड़ा, अनिशा लकड़ा सहित पत्नी नीलमणि देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी पिता के खोने का गम में बेसुध हो रहे थे।

सुकरा उरांव अमर रहे नारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

शव को घाघरा यज्ञ बगीचा स्थित घर में शनिवार को आधे घंटे तक रखने के उपरांत जिला पुलिस बल लातेहार द्वारा शहीद के पैतृक गांव ले जाया गया। जहां गांव के ग्रामीणों के साथ शहीद की अंतिम यात्रा प्रारंभ की गई। जिला पुलिस बल के जवान वीर शहीद सुकरा उरांव अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा शुकरा तेरा नाम रहेगा, आदि नारों के साथ शव यात्रा में अंतिम विदाई मातमी धुन के साथ दी। शहीद शुकरा उरांव के पैतृक गांव चुमनु शव पहुंचते ही सभी ग्रामीण अपने वीर शहीद बेटा के दर्शन के लिए आगे आने लगे।

परिवार का ख्याल रखे सरकार : पत्नी नीलमणी देवी

पत्नी नीलमणी देवी को जहां पति के खोने का दुख है, वहीं अपने पति की वीरता पर नाज भी है। नीलमणी देवी का कहना है कि उसके पति अपने ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। सरकार उनके परिवार का समुचित ख्याल रखे। सुकरा उरांव अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत के बाद घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है।

शहीद सुकरा ने प्रारंभिक शिक्षा तारागुट्टू प्राथमिक विद्यालय में करने के उपरांत मैट्रिक व इंटरमीडिएट की शिक्षा बीएन जालान कॉलेज से प्राप्त की थी। इसके बाद सुक्ररा उरांव का वर्ष 1998 में जिला पुलिस बल लोहरदगा में चयन हो गया। वर्ष 2012 में अपनी बेहतर सेवा से एसआई में प्रोन्नति प्राप्त की।

शहीद सुकरा उरांव दीपावली की छुट्टी में अंतिम बार घर आये थे। शुक्रवार रात लगभग सात बजे अपनी पत्नी नीलमणी देवी से मोबाइल फोन पर अंतिम बार बातचीत की थी। नीलमणी ने बताया कि शुक्रवार रात सात बजे बात होने के बाद हमलोग घर में खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच चंदवा थाना से लगभग 11 बजे फोन करके बुलाया गया। शनिवार अहले सुबह चार बजे अपने परिजनों के साथ चंदवा थाना पहुंचे, जहां से हमलोगों को लातेहार भेजा गया। जहां हादसे की जानकारी दी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस के लिए चुनौती बना 10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रवींद्र गंझू
Next Article पलामू में भाजपा नेता की नक्सलियों ने गोली मार कर की हत्या

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
Headlines

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.