WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुजरात। गुजरात के जामनगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक शख्स का स्कूटर रेलवे की पटरी पर फंस जाता है। उसे बाहर निकालने में शख्स की जान पर बन आती है.
आखिरी वक्त तक वो खुद की जान पर खेल स्कूटर निकालने का प्रयास करता है. जब स्कूटर पटरी से बाहर निकालने का अंतिम प्रयास भी विफल हो जाता है और ट्रेन बिल्कुल नजदीक आकर कुछ ही सेकंड में उसे कुचलने वाली होती है, तभी वह स्कूटर छोड़ कर दूसरी तरफ कूद जाता है.
पटरी पर पड़े स्कूटर को ट्रेन अपने साथ क़रीबन 100 मीटर से भी ज़्यादा खींच कर ले जाती है.


