Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीस करोड़ की लागत से बना नहर बारिश की पानी से टूटकर बह गया
झारखंड

बीस करोड़ की लागत से बना नहर बारिश की पानी से टूटकर बह गया

August 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कटकमसांडी (हजारीबाग)।  लघु सिंचाई विभाग द्वारा खेतों में पटवन के लिए करीब 20 करोड़ के लागत से नौ किमी. नवनिर्मित नहर अपनी जर्जरता पर आंसू बहाने को विवश हैं। छह माह पूर्व बने नहर रेबर गांव के रतनियां टोला के समीप पिछले दिनों हुई बारिश में करीब 40 फीट तक टूटे नहर का जायजा लेने पहुंचे लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित एई व जेई को ग्रामीणों व किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान संवेदक मुकेश कुमार ग्रामीणों से दूरी बनाए रखा। बता दें कि इस नहर टूटने से आस पास के करीब पांच एकड़ खेतों में लगे धान का फसल बर्बाद हो गया।

साथ ही टूटे नहर का सारा मलबा खेतों में जमा हो गया। भुक्तभोगी मनोज मेहता, रामेश्वर साव, मुरली साव, मनी साव, चौतरी साव, महेन्द्र साव आदि किसानों ने दूरभाष पर संवेदक मुकेश साव से फसलों की क्षति के एवज में मुआवजे की मांग की है। इधर एक दिन पूर्व नहर टूट जाने की खबर पाकर पहुंचे कटकमसांडी पूर्वी व पश्चिमी के दोनो सांसद प्रतिनिधियों क्रमशः राजेन्द्र प्रसाद राजा व मुनेश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित नहर की जर्जर स्थिति देख पूरे मामले की हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि करोड़ों रूपए खर्च होने के बावजूद बेतरतीब बनाए गए नहर से डैम का पानी खेतो में न जाकर उल्टा खेतों का पानी नहर होकर डैम में जा रही है। बताया कि करीब नौ किमी. नहर पहली ही बारिश में अपनी गुणवत्ता की पोल खोल चुकी है। नहर के दोनों छोरों की दीवारें ढहने व फटने लगी है। जगह जगह दीवारों में दरारें पड़ गई है। नहर की ढलाई में लेवलिंग नहीं रहने के कारण विपरित दिशा से पानी आकर नहर के बीचोबीच जमा हो जा रहा है।

नहर में काम करने वाला रेबर गांव के ही रवि रंजन नामक एक युवक ने बताया कि विभाग के जेई द्वारा बेवजह नहर के बीच बीच में तीन जगह तीन तीन फीट का पांच ड्राप बनाया गया है, जिसके कारण पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया है। मालुम हो कि रेबर बीयर (छोटा) डैम से दो कैनल निकाला गया है। एक कैनल रेबर से होकर बलिया होते हुए गरवा तक और दूसरा कैनल रेबर से होकर होरिया होते हुए कुटीपिसी तक निकाला गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी की खुशियों के बीच एक झटके में छाया मातम, बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत
Next Article झूंड से भटके हाथी ने मचाया उत्पात, दर्जनों घरों में की तोड़ फोड़

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.