Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 04:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावन महीना की दूसरी सोमवारी आज, बोल बम के जयकारे से गुंजेंगे शिवालय
झारखंड

सावन महीना की दूसरी सोमवारी आज, बोल बम के जयकारे से गुंजेंगे शिवालय

July 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पिपरवार। सावन महीना की दूसरी सोमवारी 25 जुलाई को है। सावन महीना की दूसरी सोमवारी को बोलबम, बोलबम, जय बाबा भोलेनाथ के जयकारे से गूंजेंगे पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के सभी शिवालय। सावन महीने की दूसरी सोमवारी को पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सावन महीना की दूसरी सोमवारी आते ही पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के सभी शिवभक्तों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। सावन महीना की दूसरी सोमवारी को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर की साफ सफाई कर काफी सुंदर तरीके से तैयार किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के श्रद्धालुओं ने सावन महीने की सोमवारी की तैयारी को लेकर मंदिर को धो कर तैयार कर दिया है। इसके अलावा राय शिव मंदिर ,पुरानी राय झारखंडी शिव मंदिर, बचरा बाजार स्थित शिव मंदिर, राय कोलियरी शिव मंदिर, बचरा बस्ती शिव मंदिर, बहेरा शिव मंदिर, हफुआ शिव मंदिर, होसिर बस्ती शिव मंदिर समेत अन्य सभी शिव मंदिर की साफ सफाई कर शिवभक्तों के लिए तैयार कर लिया गया है।

मान्यता है कि सावन महीने में सोमवारी को बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने और पूजा अर्चना करने से बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। इसलिए सावन महीने की सोमवारी को अधिकांश महिलाओं के द्वारा उपवास व्रत करके पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करती हैं। सावन महीने की दूसरी सोमवारी को पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में शिवभक्तों के द्वारा रुद्राभिषेक पूजा कराने की भी तैयारी की गई है।

दूसरी सोमवारी को होगा खीर महाप्रसाद का वितरण

सावन महीने की पहली सोमवारी को पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के ठेकेदार संतोष कुमार गिरि की तरफ से बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में खीर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। खीर महाप्रसाद के वितरण करने को लेकर मंदिर परिसर में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदारोगा संध्या टोपनो हत्याकांड मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
Next Article साइबर अपराधियों के द्वारा की ठगी का नहीं मिला सुराग, पीड़ित परेशान

Related Posts

Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.