Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सायको में दो माह में हुई तीन हत्याओं से ग्रामीणों में दहशत
झारखंड

सायको में दो माह में हुई तीन हत्याओं से ग्रामीणों में दहशत

October 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। जिले के नक्सल प्रभावित सायको थाना अंतर्गत ओतोंगओड़ा गांव के बारूपीढ़ी टोला निवासी संजय पूर्ति (44) की गत शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सायको थाना की पुलिस ने बारूपीढ़ी से बलंगा गांव जाने वाली सड़क के किनारे एक खाई से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा। मृतक के सिर, गला तथा शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। इस संबंध में मृतक की पत्नी रेजिना पूर्ति के बयान पर सायको थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।
मृतक की पत्नी तथा भतीजा सबन पूर्ति ने बताया कि शनिवार शाम लगभग चार बजे संजाय पूर्ति बाइक से किसी काम को लेकर बलंगा गांव गया था। देर शाम जब वह बलंगा गांव से वापस घर लौट रहा था, तो रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव तथा उसकी बाइक को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। रविवार सुबह बलंगा गांव के कुछ ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर जब वे घटनास्थल पर पहुंची, तब उन्हें इस हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद सायको थाना की पुलिस को हत्या की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संजय मवेशियों की खरीद-बिक्री के साथ खेती-बारी का काम करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी और विवाद भी नहीं था। ऐसे में उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि उसकी हत्या किन कारणों से की गई। मृतक के सात छोटे-छोटे बच्चे हैं इनमें छह लड़कियां और एक दिव्यांग पुत्र है।
गौरतलब है कि सायको थाना क्षेत्र के ओतोंगओड़ा गांव में दो माह के अंतराल में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बता दें कि लगभग दो माह पूर्व 16 अगस्त की रात गांव के नियारन पूर्ति नामक युवक की अपराधियों ने घर से अगवा कर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। एक सप्ताह पूर्व तीन अक्टूबर की रात में गांव के ग्राम प्रधान पौलुस मुंडा (70) के घर में अज्ञात अपराधियों ने घुसकर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस विधायक की 23 पत्नियों को लेकर हुई थी विधानसभा में चर्चा
Next Article 1 रूपये में खरीदें स्मार्ट फोन और टीवी, ये कंपनी शुरू करने जा रही है फेस्टिवल सेल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.