Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जगन्नाथपुर मंदिर की सड़क क्यों धंसी? IIT एलुमनी की रिपोर्ट ने खोले राज
झारखंड

जगन्नाथपुर मंदिर की सड़क क्यों धंसी? IIT एलुमनी की रिपोर्ट ने खोले राज

December 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जगन्नाथपुर मंदिर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi :  धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर तक जाने वाली सड़क बारिश के दौरान धंस गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क धंसने के कारणों की जांच सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट्स की टीम ने की है। यह जांच आईआईटी एलुमनी सोसाइटी के वी.के. जैन के नेतृत्व में हुई।

जांच में बताया गया है कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते के नीचे की मिट्टी और चट्टान सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया गया था। बाद में सही रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क के किनारे की दीवार कमजोर हो गई। पानी के रिसाव और वाहनों के दबाव से साइड वॉल की मिट्टी धंस गई, जिससे मानसून के दौरान पक्की सड़क धंस गई।

रिपोर्ट में सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। जोन-1 और जोन-2 में धंसे हिस्सों की पुरानी परत हटाकर पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने और नई सड़क बनाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मजबूत रिटेनिंग वॉल और कंक्रीट क्लैडिंग लगाने का सुझाव दिया गया है। बारिश के पानी की सही निकासी के लिए नालों और पुलियों को भी व्यवस्थित करने की बात कही गई है।

सड़क धंसने के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब वाहन मंदिर के मुख्य द्वार तक नहीं जा पा रहे हैं। बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है और सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे वाहनों का दबाव कम हुआ है, लेकिन सड़क पर खतरा अब भी बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस ऐतिहासिक मंदिर में खड़ी दो बाइक में मार दी माचिस, फिर…
Next Article न्यू ईयर के जश्न से पहले टूटा भरोसा, इकाना स्टेडियम के नाम पर बड़ा फ्रॉड

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.