WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह नतीनी का मुंडन कराने रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले बेटी इति मुर्मू, नतीनी आद्याश्री और दामाद गणेश के साथ मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ झारखंड प्रदेश के लोगों की सलामती की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आई हैं। आज उनके नतीनी का मुंडन है। मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद उनके परिवार वालों पर बनी रहे। साथ ही झारखंड वासियों पर भी उनकी कृपा बरसती रहे।

