WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
साहिबगंज। साहिबगंज जिले में अज्ञात लोगों ने जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान का नाम गुड्डू ओझा बताया गया है। जवान को घर लौटते वक्त घात लगाए लोगों ने गोली मारी। आनन-फानन में घायल जवान को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देररात की है। सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक साहिबगंज के एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में छापे मार जा रहे हैं। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

