Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लातेहार से गिरफ्तार होकर रामगढ़ आया जेल का  कक्षपाल
झारखंड

लातेहार से गिरफ्तार होकर रामगढ़ आया जेल का  कक्षपाल

June 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

 

रामगढ़, 24 जून । लातेहार जेल में पदस्थापित कक्षपाल धर्मेंद्र शाही को गिरफ्तार कर पुलिस रामगढ़ लाई है। धर्मेंद्र शाही की पूरी टीम कुख्यात अपराधी अमन साहू के लिए काम करती थी। इस बात का खुलासा बुधवार को एसपी प्रभात कुमार ने किया है। एसपी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से धर्मेंद्र अमन साहू के संपर्क में था। उन दोनों के बीच सांठगांठ तब हुई थी, जब वर्ष 2017 में अमन साहू रामगढ़ जेल में बंद था।  मूल रूप से बिहार राज्य के जहानाबाद जिला अंतर्गत गगनपूरा गांव निवासी धर्मेंद्र शाही 3 वर्ष पहले जेल में बंद अमन साहू को रंगदारी मांगने के लिए अपने फोन को उपलब्ध कराता था। एसपी ने बताया कि 2 जनवरी 2017 को रामगढ़ जेल में छापेमारी के दौरान अमन साहू के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ था। जब छानबीन की गई तो पता चला कि उस नंबर से कई व्यवसाईयों को फोन किया गया था। साथ ही कई ठेकेदारों से भी रंगदारी मांगी गई थी। इसके अलावा कई ट्रांसपोर्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनियों के मालिकों को फोन किया गया था। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि रामगढ़ जेल में चार कक्षपाल उसकी मदद करते थे। वह लोग अमन साहू के लिए मोबाइल और सिम कार्ड लाते थे।

एसपी ने बताया कि 2017 में दर्ज कांड 2/17 में कार्रवाई करते हुए 3 कक्षपालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। धर्मेंद्र शाही उस वक्त फरार हो गया था। उसे निलंबित किया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले में तत्कालीन उपकारा अधीक्षक हमीद अख्तर के बयान पर अमन साहू व उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।  एसपी ने बताया कि फरारी होने के दौरान ही धर्मेंद्र शाही ने अपना ट्रांसफर लातेहार जिला में करवा लिया। इस बीच उसके खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। रजरप्पा पुलिस ने धर्मेंद्र शाही के खिलाफ वारंट निर्गत करवाया। उसे पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई। डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में टीम लातेहार गई और धर्मेंद्र शाही को गिरफ्तार कर रामगढ़ ले आई। पूछताछ के दौरान उसने कई राज उगले हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपातकाल के 45 साल : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन्मदिन पर ही फूंका गया था पुतला
Next Article तामिलनाडू में गीरिडीह के युवक की मौत 

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.