Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 11:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » HNBGU में ग्रुप-B की 27 Vacancy, असिस्टेंट से जूनियर इंजीनियर तक पद शामिल
जॉब/एजुकेशन

HNBGU में ग्रुप-B की 27 Vacancy, असिस्टेंट से जूनियर इंजीनियर तक पद शामिल

August 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
HNBGU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने गैर-शिक्षण ग्रुप B के पदों पर भर्ती निकाली है। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 27 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन समर्थ पोर्टल hnbgunt.samarth.edu.in के माध्यम से करना होगा। इस भर्ती में अलग-अलग विभागों और काम की जरूरत के हिसाब से कई पद शामिल किए गए हैं। इनमें सहायक, निजी सचिव, निजी सहायक, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, बाग़बान, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी और खेल कोच जैसे पद हैं। ऐसे उम्मीदवार जो संबंधित क्षेत्र में पढ़ाई के साथ जरूरी अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह भर्ती अच्छा मौका हो सकती है।

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

सहायक (Assistant) के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित पद का निर्धारित अनुभव भी मांगा गया है। निजी सचिव (Private Secretary) के लिए स्नातक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार को स्टेनोग्राफी और टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित कार्य का अनुभव भी जरूरी है। निजी सहायक (Private Assistant) पद के लिए भी स्नातक डिग्री के साथ स्टेनोग्राफी और टाइपिंग का ज्ञान जरूरी है। इस पद के लिए दो वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है।वरिष्ठ तकनीकी सहायक (ऑटो CAD) के लिए बीटेक या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ ऑटो CAD में डिप्लोमा होना चाहिए।वरिष्ठ तकनीकी सहायक (HAPPRC) पद के लिए बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, कृषि या वनस्पति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।

Advertisement

इंजीनियरिंग और आईटी से जुड़े पद भी शामिल

विश्वविद्यालय ने तकनीकी क्षेत्र में भी भर्ती का मौका दिया है। सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ तीन साल का संबंधित अनुभव मांगा गया है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव जरूरी है। वहीं जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ निर्धारित अनुभव होना चाहिए। वरिष्ठ तकनीकी सहायक (ICT) के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी की योग्यता रखी गई है। इस पद के लिए तीन साल का संबंधित अनुभव भी जरूरी है। बाग़बान (Horticulturist) पद के लिए कृषि, बागवानी या वनस्पति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित क्षेत्र का अनुभव मांगा गया है।

पत्रकारिता और खेल के क्षेत्र में भी मौका

भर्ती में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का पद भी शामिल है। इसके लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और तीन साल का संपादकीय अनुभव जरूरी है। मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में खेल कोच के पद पर भी भर्ती होगी। इसके लिए शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री के साथ एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता मांगी गई है।

17 अगस्त से आवेदन, 16 सितंबर आखिरी तारीख

HNBGU की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन समर्थ पोर्टल hnbgunt.samarth.edu.in पर ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती विज्ञापन में पदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं, इसलिए आवेदन करते समय अपने पद से जुड़ी पात्रता की जांच करना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें : 10 साल बाद फिर उफान पर ‘कोयल’, कई इलाके जलमग्न

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article10 साल बाद फिर उफान पर ‘कोयल’, कई इलाके जलमग्न
Next Article रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, 3993 पदों पर Vacancy

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.