Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » FSSAI में सरकारी नौकरी पाने का मौका, दो लाख तक सैलरी
जॉब/एजुकेशन

FSSAI में सरकारी नौकरी पाने का मौका, दो लाख तक सैलरी

June 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
News Samvad : अगर आप सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 तय की गई है। FSSAI ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू6 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 जून 2026
पात्रता निर्धारित करने की तिथि26 जून 2026

किन पदों पर होगी भर्ती?

FSSAI इस भर्ती अभियान के माध्यम से जॉइंट डायरेक्टर, मैनेजर (आईटी) और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II समेत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां करेगा।

पद का नामरिक्तियां
जॉइंट डायरेक्टर3
मैनेजर (आईटी)2
जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II10
कुल पद15

जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, वैधानिक निकायों या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा एमबीए, कानून, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, लाइफ साइंस, वेटरनरी साइंस, कृषि या संबंधित विषयों में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है।

मैनेजर (आईटी) पद के लिए क्या है योग्यता?

मैनेजर (आईटी) पद के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक, एमटेक, एमसीए या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दी गई सेवा संबंधी शर्तों को भी पूरा करना होगा।

जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II के लिए क्या चाहिए?

इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।कार्यालयी कार्यों का अनुभव, डायरी और डिस्पैच प्रबंधन की जानकारी तथा कंप्यूटर टाइंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

आयु सीमा कितनी है?

प्रतिनियुक्ति के आधार पर होने वाली नियुक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि यानी 26 जून 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन के बाद कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या फॉरेन सर्विस की शर्तों के तहत की जाएगी। पद के अनुसार शुरुआती कार्यकाल एक वर्ष, दो वर्ष या तीन वर्ष का हो सकता है। जरूरत पड़ने पर और सरकारी नियमों के अनुसार इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए। यह सुनिश्चित कर लेना जरूरी है कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी शैक्षणिक और सेवा संबंधी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।आवेदन प्रक्रिया FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Jobs@FSSAI (Careers)” सेक्शन के माध्यम से पूरी की जा सकती है। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी का सुंदर यादव म’र्डर केस : एनका’उंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article सीतामढ़ी में 22 पुलिस अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.