Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अग्निवीर के 25,000 से ज्यादा पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

अग्निवीर के 25,000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

February 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अग्निवीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस अभियान के तहत 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement Advertisement
किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में निम्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी जीडी

  • अग्निवीर टेक्निकल

  • अग्निवीर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन

आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 12 फरवरी 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026

  • ऑनलाइन सीईई परीक्षा: 1 जून से 16 जून 2026

  • भर्ती रैली: क्षेत्र के अनुसार तिथि बाद में जारी की जाएगी

कौन कर सकता है आवेदन

अग्निवीर जनरल ड्यूटी जीडी के लिए योग्यता

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कुल मिलाकर कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए और हर विषय में 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

अग्निवीर टेक्निकल के लिए योग्यता

उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ पास की हो। कुल 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
इसके अलावा 10वीं के साथ दो साल का आईटीआई कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए योग्यता

उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। कुल 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
अंग्रेजी और गणित या लेखा विषय अनिवार्य हैं।

अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए योग्यता

उम्मीदवार का 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है। सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण: ऑनलाइन परीक्षा

सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। सही उत्तर पर पूरे अंक दिए जाएंगे और छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

दूसरा चरण: भर्ती रैली

ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा।

क्लर्क और स्टोर कीपर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट

अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। अंग्रेजी में लगभग 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी होगी। टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। यह शुल्क केवल एसबीआई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती 2026 में कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
हर साल वेतन में 5,000 रुपये की वृद्धि होगी और चौथे वर्ष में वेतन 40,000 रुपये हो जाएगा।

वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा अग्निवीर कोष में जमा किया जाएगा।
इस तरह पहले वर्ष में हाथ में मिलने वाला वेतन लगभग 21,000 रुपये और चौथे वर्ष में लगभग 28,000 रुपये होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर अग्निपथ टैब पर क्लिक करें।
पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करके आधार कार्ड या 10वीं के प्रमाण पत्र से प्रोफाइल बनाएं।
रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के 17 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब-कब, कहां-कहां… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी अमीन को उठा ले गयी ACB की टीम… जानें क्यों
Next Article हौसला टूटा तो हथियारों की दुनिया में उतर गया एक मजदूर… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
जॉब/एजुकेशन

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026
जॉब/एजुकेशन

सरकारी नौकरी का मौका, UPPCB में 115 पदों पर Vacancy

March 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.