Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 10:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई ने किया दावा… जानें क्या
अन्य खबरें

अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई ने किया दावा… जानें क्या

March 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमन साहू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : कुख्यात अमन साहू के एनकाउंटर की फैली के बाद जेल में बंद उसके बेहद करीबी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। यह प्रेस रिलीज अब सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रहा है। प्रेस रिलीज के जरिये दावा किया गया है कि अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है। जो कुछ रिलीज में लिखा गया है पढ़ें हू-ब-हू…
“हमारे भाई अमन साहू जी को फर्जी एनकाउंटर मे मारा गया है ! पुलिस एक मनगढ़ंत कहानी बना रही है की गैंग के लोगों ने पुलिस गाड़ी पर बम और गोली चलाई और भाई को भगाने की कोशिश की, और फिर भाई हथियार छीन के फायर करके भाग रहे थे, -ये सारी बात झूटी है, हमारे भाई शेर थे है और रहेंगे। #AMAN_SAHU#bhai_forever… Miss You Bhai_#AMAN_SAHU_jee
RIP ~ REST IN PEACE. #AMAN_SAHU, #LAWRENCE_BISHNOI, #MAYANK_SINGH, #RAHUL_SINGH, #ROHIT_GODHARA, #ANMOL_BISHNOI, #ROHIT_GODHARA, #GOLDY_BARAR.” हालांकि वायरल हुए इस प्रेस रिलीज में कितना दम है इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

यहां याद दिला दें कि झारखंड में आतंक की गाथा लिखकर पूरे राज्य में तहलका मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसे आज यानी मंगलवार की सुबह ATS की टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के अनुसार ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची आ रही थी। टीम जब पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में घुसी तो घात लगाये कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। इसी दरम्यान मौका पाकर अमन साहू टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस को टारगेट कर गोली चला दी। गोली हवलदार के जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और अमन साहू मारा गया।

बता दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत के दरम्यान कहा था कि तीन कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, विकास तिवारी और अमन श्रीवास्तव जेल के भीतर से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें अमन साहू का नाम टॉप पर था। DGP ने यह भी कहा था कि बहुत जल्द इन सब का खेल खत्म कर देंगे।

यहां याद दिला दें कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ झारखंड समेत देश भर की अलग-अलग पुलिस फाइल में एक सौ से भी ज्यादा संगीन मालमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, लेवी वसूलने से लेकर सरकारी निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को फूंक डालना शामिल है।

इसे भी पढ़ें : सिगरेट का पैसा मांगने पर हुआ लफड़ा, फिर दुकानदार की बीवी पर चला दी गो’ली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से कितनी देर सोना चाहिए, जरूर जानें
Next Article झारखंड में अपराधी को कोई मैसेज नहीं, सीधे कार्रवाई होगी : DGP

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
अन्य खबरें

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026
अन्य खबरें

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.