अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जालंधर ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 58 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in पर चल रही है।
कितने पदों पर भर्ती?
भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं –
टेक्निकल असिस्टेंट – 7
टेक्नीशियन – 16
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 1
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट – 2
सुपरिटेंडेंट – 8
सीनियर असिस्टेंट – 4
जूनियर असिस्टेंट – 6
सीनियर स्टेनोग्राफर – 2
स्टेनोग्राफर – 2
फार्मासिस्ट – 1
एसएएस असिस्टेंट (स्पोर्ट्स) – 2
योग्यता
12वीं पास उम्मीदवार से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियर तक अप्लाई कर सकते हैं।
कुछ पदों के लिए डिप्लोमा/डिग्री और टाइपिंग-स्टेनो स्किल्स जरूरी हैं।
सैलरी
न्यूनतम वेतन: ₹21,700 प्रति माह
अधिकतम वेतन: ₹1,12,400 प्रति माह
साथ ही DA, HRA और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
आयु सीमा
अधिकतम उम्र: 33 साल
SC, ST, OBC और PwBD को छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा
स्किल टेस्ट (जहां जरूरी हो)
इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: ₹1500
SC/ST/महिला/PwBD: ₹1000
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार NIT जालंधर की वेबसाइट nitj.ac.in पर जाकर Non-Faculty सेक्शन में दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट रखना जरूरी है।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : राजधानी से ISIS का आतंकी धराया, 200 अफसरों और जवानों ने चलाया ऑपरेशन… देखें वीडियो

