अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर तीन अक्तूबर तक अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आईबीपीएस ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को किया था। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में 5,208 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, सेक्शनवार अंक और क्वालिफाई करने की स्थिति दी गई है। अब प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2025 को होने वाली मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू—तीन चरणों में पूरी होगी।
ऐसे देखें IBPS PO Prelims Result 2025
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए IBPS PO Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
खुली हुई लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : 8 IFS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 2500 जवानों के जिम्मे सुरक्षा की कमान, आसमान से भी होगी निगहबानी
इसे भी पढ़ें : पटना DM ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टियां… जानें क्यों



