अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : आजकल मोबाइल फोन की लत हर किसी को है। लोग सोते-जागते, खाते-पीते ही नहीं, बल्कि टॉयलेट में भी इसे साथ ले जाते हैं। सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या रील्स देखना अब कई लोगों के लिए आदत बन चुकी है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक स्टडी ने इस आदत के खतरनाक नतीजे बताए हैं।
क्या कहती है स्टडी?
जर्नल प्लॉस वन (Plos One) में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से बवासीर (Piles) का खतरा बढ़ जाता है।
अध्ययन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से जुड़े बेथ इस्राइल डीकॉनेस मेडिकल सेंटर (BIDMC) में किया गया।
इसमें 125 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया।
66% प्रतिभागियों ने माना कि वे टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।
कोलोनोस्कोपी जांच में पाया गया कि:
टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों में 51% को बवासीर थी।
जबकि, मोबाइल न इस्तेमाल करने वालों में यह आंकड़ा 38% था।
विशेषज्ञों के अनुसार, उम्र, लिंग, डाइट और एक्सरसाइज जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखने के बाद भी टॉयलेट में मोबाइल का उपयोग करने वालों में बवासीर का खतरा 46% तक ज्यादा पाया गया।
क्यों बढ़ता है खतरा?
शोधकर्ताओं का कहना है कि टॉयलेट सीट पर लंबे समय तक बैठे रहने से hemorrhoidal cushions पर दबाव बढ़ जाता है। यही दबाव आगे चलकर सूजन और बवासीर का कारण बन सकता है।
बचाव कैसे करें?
टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
जंक फूड और फास्ट फूड से परहेज करें।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और एक्सरसाइज करें।
इसे भी पढ़ें : शादी से किया इनकार, तो माशुका को दे दी खौ’फनाक मौ’त, SP खोल गयीं राज… जानें

