अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के कुल 841 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
आवेदन और परीक्षा की तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2025
प्रीलिम्स परीक्षा: 3 अक्टूबर 2025
मेन्स परीक्षा: 8 नवंबर 2025
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (AE): 81 पद
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट): 410 पद
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट): 350 पद
योग्यता और उम्र सीमा
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होना ज़रूरी।
AAO (स्पेशलिस्ट) के लिए ICAI या ICSI की योग्यता चाहिए।
न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 32 साल।
आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती तीन चरणों में होगी:
प्रीलिम्स परीक्षा
मेन्स परीक्षा
इंटरव्यू
फीस
SC, ST, PwBD उम्मीदवार: ₹85 + टैक्स
अन्य उम्मीदवार: ₹700
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹88,635 से ₹1,26,000 तक सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे।
आवेदन कैसे करें?
LIC की वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
Careers सेक्शन में भर्ती का लिंक खोलें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
इसे भी पढ़ें : एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए खतरे की घंटी, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो की तबीयत नासाज, सलाइन चढ़ाते शेयर की फोटो… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी सहित 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में भाई बना जानी दुश्मन, क्या गुनाह कर बैठा… जानें

