Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन साल बाद यश की धमाकेदार वापसी, ‘टॉक्सिक’ टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
अन्य खबरें

तीन साल बाद यश की धमाकेदार वापसी, ‘टॉक्सिक’ टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

February 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टॉक्सिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : केजीएफ सीरीज की बड़ी सफलता के बाद अभिनेता यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का आधिकारिक टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर यश के नए किरदार ‘राया’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

लगभग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद यश की वापसी हो रही है। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी समय लिया और अपने लुक और किरदार पर मेहनत की है।

टीजर में दिखा भव्य स्केल और दमदार एक्शन

करीब दो मिनट के टीजर की शुरुआत एक शानदार पार्टी सीन से होती है, जो धीरे धीरे हिंसक माहौल में बदल जाता है। इसके बाद कई बड़े एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं। सर्कस थीम पर आधारित फाइट से लेकर बर्फ के बीच होने वाली लड़ाई तक फिल्म का स्केल काफी बड़ा नजर आता है।

टीजर में यश का एक डायलॉग भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसमें वह कहते हैं कि यह तब खत्म होगा जब वह कहेंगे। इस डायलॉग ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

चेनसॉ वाले लुक ने बढ़ाई चर्चा

टीजर के आखिरी हिस्से में यश को चेनसॉ चलाते हुए दिखाया गया है। उनका यह अलग अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे उनके करियर का सबसे स्टाइलिश लुक बता रहे हैं।

फिल्म का टैगलाइन ‘ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ यह संकेत देता है कि कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं होगी बल्कि इसमें गहराई और अलग तरह की प्रस्तुति देखने को मिल सकती है।

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस मुकाबला

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होगी। दो बड़े सितारों की फिल्मों के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे यश के करियर की सबसे अलग और स्टाइलिश फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे ला रहा नया नियम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजांच में देरी नहीं चलेगी, संयुक्त सचिव और डीजीपी की हाईलेवल मीटिंग में बड़ा फैसला… जानें
Next Article कानून को ठेंगा… रात के अंधेरे में जहर की बारिश… जानें

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.