Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बांग्लादेश को रास नहीं आयी गुलाबी गेंद, 106 रनों पर सिमटी पहली पारी
स्पोर्ट्स

बांग्लादेश को रास नहीं आयी गुलाबी गेंद, 106 रनों पर सिमटी पहली पारी

November 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस‌ स्टेडियम में गुलाबी गेंद से खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच मैं बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (11 रन) और चेतेश्वर पुजारा (0 रन) क्रीज पर हैं।

इतने कम रनों पर बांग्लादेश की टीम के सिमटने और भारतीय टीम की शानदार शुरुआत से भारतीय दर्शक काफी उत्साहित हैं। ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में “इंडिया, इंडिया” के नारे लग रहे हैं।

मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए और पूरी टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी पारी के दौरान ईशांत शर्मा ने 22 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेश टीम के चार बल्लेबाज बगैर अपना खाता खोले पविलियन लौट गए। बांग्लादेश की टीम महज 30.3 ओवर ही टिक पाई। इस दौरान 29.3 ओवर तेज गेंदबाजों ने ही बॉलिंग की। सिर्फ एक ओवर स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने फेंका। मेहमान टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (29) ने बनाए। उनके बाद लिटन दास ने 24 रन बनाया है लेकिन दास को वापस लौटना पड़ा क्योंकि मोहम्मद शमी की एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी और उसके बाद वह असहज महसूस कर रहे थे। बांग्लादेश की टीम ने दास के स्थान पर कन्कशन सब्सिट्यूट के रूप में मेहदी हसन को अपने प्लेइंग टीम में शामिल किया। हालांकि वह भी बहुत देर तक टिक नहीं पाए। अब भारतीय टीम बैटिंग कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रिस्बेन टेस्ट : वॉर्नर का शानदार शतक, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 300 पार
Next Article कांग्रेस ने जो काम 55 सालों में नहीं किया हमारी सरकार ने पांच सालों में कर दिखाया : नितिन गडकरी

Related Posts

Headlines

एक ने पैर गंवाया, दूसरे ने पोलियो को हराया, लहराया परचम… अब दोनों को नवाजेंगे सीएम सम्राट

August 28, 2026
स्पोर्ट्स

600वें टेस्ट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

August 19, 2026
स्पोर्ट्स

एशिया कप से पहले भारतीय महिला टीम को झटका , जेमिमा रोड्रिग्स टूर्नामेंट से बाहर

August 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.