Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्रिकेटर इरफान पठान को तुरंत कश्मीर छोड़ने का फरमान
स्पोर्ट्स

क्रिकेटर इरफान पठान को तुरंत कश्मीर छोड़ने का फरमान

August 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इरफान पठान के साथ जम्मू क्रिकेट बोर्ड के सपोर्ट स्टाफ को तुरंत घाटी छोड़ने के लिए कहा गया है. साथ ही करीब 100 खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया गया है

जम्मू एंड कश्मीर में एडवाइजरी जारी होने के बाद से न सिर्फ टूरिस्ट और तीर्थ यात्रियों को वापस घर भेजा जा रहा है, बल्कि बाहरी खिलाड़ियाें को भी घाटी छोड़ने के लिए कह दिया गया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) सपोर्ट स्टाफ को भी जल्द से जल्द घाटी छोड़ने के लिए कह दिया गया है. जम्मू कश्मीर टीम के मेंटर पठान, कोच मिलाप मेवड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी के साथ वो सभी चयनकर्ता जो घाटी के नहीं हैं उन्हें रविवार को शहर से चले जाने को कहा गया है.

इसी के साथ जेकेसीए ने सभी उम्र और ग्रुप से जम्मू के क्रिकेटर्स को वापस उनके घर भेज दिया है, जो श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे थे.

सौ के अधिक खिलाड़ियों को वापस भेजा घर
जेकेसीए ने पठान और बाकी सपोर्ट स्टाफ को जम्मू कश्मीर छोड़ने के लिए कहा है.वे रविवार को घाटी से उड़ान भरेंगे. सुदर्शन पूर्व भारतीय फिटनेस ट्रेनर हैं, जबकि मेवड़ा बडौदा के पूर्व खिलाड़ी हैं. जेकेसीए के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सैयद आशिक हुसैन बुखारी ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को पुष्टि करते हुए कहा कि पठान और अन्य सभी सपोर्ट स्टाफ को जम्मू कश्मीर छोड़ने के लिए कह दिया गया है. वे लोग रविवार को घाटी से उड़ान भरेंगे. जो भी चयनकर्ता यहां से नहीं हैं, उन्हें भी अपने घर जाने के लिए बोल दिया गया है.

बुखारी ने कहा कि हमने करीब 102 जम्मू खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया है, जो यहां पर कैंप में थे. यहां स्थिति तनावपूर्ण है और यहां तक कि हमें भी नहीं पता कि क्या हाे रहा है. इसीलिए हमने क्रिकेट के इवेंट को आगे के लिए टाल दिया है और वापस शुरू करने के ‌लिए सही समय का इंतजार करने का फैसला लिया है.

घरेलू सत्र होने वाला था शुरू
इसी माह घरेलू सत्र शुरू होने वाला है. जेकेसीए ने राज्य के क्रिकेटर्स के लिए चयन मैच और ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. अंडर 23 और सीनियर कैटेगरी में से चुने गए खिलाड़ियों में से आठ टीमों को बनाया गया ‌था.
परवेज रसूल ने कहा कि हमने मंगलवार को एक चयन मैच खेला था. जूनियर्स सहित अंडर 19 और अंडर 16 क्रिकेटर्स भी स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे थे. वहीं जिला मुख्यालय स्तर पर भी मैच चल रहे थे. लेकिन अचानक बनी ऐसी परिस्थितियों ने इन सभी गतिविधियों में रुकावट पैदा कर दी.

इसी माह से शुरू होगा बीसीसीआई का घरेलू सत्र

इस माह 17 अगस्‍त से दलीप ट्रॉफी के साथ बीसीसीआई का घरेलू सत्र शुरू हो जाएगा. इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी होंगे. रणजी ट्रॉफी के लीग राउंड में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले हैं. 2019 2020 घरेलू सत्र में सभी कैटेगरी में कुल 2036 मैच खेले जाने हैं. जम्मू एंड कश्मीर ने भी कुछ मैचों की मेजबानी मानी थी, लेकिन इन दिनों हो रही गतिविधियों से इसकी संभावना काफी कम दिख रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीमा के दोनों तरफ ताबड़तोड़ बैठकें, मोदी सरकार कश्मीर समस्या सुलझाने के करीब!
Next Article सेना ने पाकिस्‍तानी फौज से कहा, ले जाओ अपने बैट जवानों के शव, लेकिन रखी यह शर्त

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.