Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेना ने पाकिस्‍तानी फौज से कहा, ले जाओ अपने बैट जवानों के शव, लेकिन रखी यह शर्त
देश

सेना ने पाकिस्‍तानी फौज से कहा, ले जाओ अपने बैट जवानों के शव, लेकिन रखी यह शर्त

August 4, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्‍ली– एएनआइ। पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) दस्ते ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के केरन (कुपवाड़ा) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सैन्य चौकी पर हमले का प्रयास किया, जिसे सेना ने नाकाम करते हुए सात बैट हमलावर मार गिराए। भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तानी फौज को एलओसी पर मारे गए बैट जवानों/आतंकियों के शवों को ले जाने का प्रस्ताव भेजा।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, केरन सेक्टर में केल कुल्लियां इलाके से पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते ने भारत की एक अग्रिम निगरानी चौकी पर बड़ा हमला करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की। भारत की निगरानी चौकी में तैनात सतर्क जवानों ने बैट दस्ते को देख लिया। जैसे ही बैट दस्ता एलओसी से आगे पहुंचा, जवानों ने उसे ललकारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाकर भागते हुए बैट दस्ते के सदस्यों को एलओसी के पास गिरते देखा गया है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि सीमा पर तनाव और गोलीबारी के चलते शवों को हटाया नहीं जा सका है। सेना ने सबूत के तौर पर उनमें से चार शवों की सैटलाइट तस्वीरें ली हैं। बैट दस्ते में करीब सात सदस्य शामिल थे। दो शव एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की सीधी फायरिंग रेंज में पड़े हैं और चार से पांच शव पाकिस्तानी इलाके में ही हैं। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तानी सेना सीमा पर फायरिंग की आड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है। खुफ‍िया इनपुट के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammad) के करीब 15 आतंकी घुसपैठ की ताक में हैं। इसीलिए वह सीमा पर रुक रुक कर फायरिंग कर रहा है। यही वजह है कि भारतीय सेना ने पाकिस्‍तानी फौज को सफेद झंडे के साथ आने प्रस्ताव दिया है। हालांकि, पाकिस्‍तान की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

हालांकि पाकिस्तान अपनी आदतों से इसबार भी बाज नहीं आया है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के द्वारा किसी भी पाकिस्तानी आर्मी के सैनिकों को मारे जाने का खंडन किया है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता और डीजी आसिफ गफ्फूर ने कहा है कि भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान आर्मी के जिन सैनिकों को मारने की बात कही जा रही है, वह गलत है।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार देर शाम पुंछ के मेंढर एवं बालाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। कल शाम को करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने दोनों सेक्टरों में एकाएक भारी गोलाबारी शुरू कर दी। शाम करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने दोनों सेक्टरों में एकाएक भारी गोलाबारी शुरू कर दी। अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। इससे सीमांत क्षेत्रों में दहशत फैल गई।

सूत्रों ने यह भी बताया कि मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर (Ibrahim Azhar) पीओके में घुसपैठ कराने साजिश में शामिल है। मौजूदा वक्‍त में इब्राहिम अजहर ही पीओके में जैश-ए-मोहम्‍मद को संचालित कर रहा है। खुफिया इनपुट में कहा गया है कि जैश के 15 आतंकी पीओके के अलग-अलग प्रशिक्षण कैंपों में पहुंच चुके हैं। यही वजह है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान भी तेज कर दिया है। बीते दो दिनों में शोपियां और सोपोर में जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकी मारे गए हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने श्रीनगर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि आतंकी अमरनाथ यात्रियों पर हमले की फ‍िराक में हैं। सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा से हथियार, आइईडी और स्नाइपर राइफल बरामद किया है। सुरक्षा बलों को जो हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं उनमें पाकिस्तान के आर्डिनेंस फैक्ट्री में बनी एंटी पर्सन माइन भी शामिल है, जो हमले की साजिश में सीधे पाकिस्तानी सेना के शामिल होने का सुबूत दे रही है। यही कारण है कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्‍हें घाटी से लौटने के लिए कहा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्रिकेटर इरफान पठान को तुरंत कश्मीर छोड़ने का फरमान
Next Article लालू प्रसद की तबीयत में सुधार, वापस जेल भेजेने की संभावना

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.