Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 09:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शमी का T20 में धमाकेदार कमबैक, T20 स्क्वाड में बड़ा बदलाव
स्पोर्ट्स

शमी का T20 में धमाकेदार कमबैक, T20 स्क्वाड में बड़ा बदलाव

November 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शमी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kolkata : तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पैर की चोट से उभरकर रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने मात्र चार मैचों में 20 विकेट लेते हुए साबित कर दिया कि उनका दम अभी कम नहीं हुआ है। अब इसी फॉर्म को जारी रखते हुए वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं, जहां उन्हें बंगाल की टीम में शामिल कर लिया गया है।

पहले दो मैचों में 15 विकेट, विरोधियों के उड़े होश

शमी ने रणजी के शुरुआती दो मुकाबलों में ही 15 विकेट निकालकर उत्तराखंड और गुजरात जैसी टीमों को मुश्किल में डाल दिया था। उनकी फिटनेस और स्पीड दोनों लाजवाब दिखीं। साफ है कि यह स्टार गेंदबाज अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी जोरदार वापसी का इरादा रखता है।

Advertisement Advertisement

T20 में मौका, टीम इंडिया में वापसी का रास्ता?

अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली बंगाल टीम में न सिर्फ शमी बल्कि तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह मिली है। शमी को न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में मौका मिला और न ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में। इस वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनका महत्वपूर्ण मंच बन गई है।

खुद शमी ने कहा था—
“मैं हमेशा फिट रहकर चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहता हूं। अपनी फिटनेस का अपडेट देना मेरा काम नहीं।”

26 नवंबर से होगा मुकाबला, सबकी नज़रें शमी पर

बंगाल अपनी मुहिम की शुरुआत 26 नवंबर को बड़ौदा के खिलाफ हैदराबाद में करेगा। टीम में शामिल नाम काफी संतुलित हैं और शमी की मौजूदगी गेंदबाजी अटैक को बेहद मजबूत बनाती है।

बंगाल टीम स्क्वॉड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, युवराज केसवानी, प्रियांशु श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रामाणिक, रितिक चटर्जी, करण लाल, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सायन घोष, कनिष्क सेठ, युधजीत गुहा, श्रेयन चक्रवर्ती।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की पहल से बनी नई विश्व व्यवस्था, अमीर देशों को पहली बार खुली चुनौती

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी की पहल से बनी नई विश्व व्यवस्था, अमीर देशों को पहली बार खुली चुनौती
Next Article रैन-बसेरा में ठहरा शख्स रजिस्टर से गायब, झालसा-डालसा के निरीक्षण में खुली पोल

Related Posts

स्पोर्ट्स

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Headlines

भारत बना टी–20 का बादशाह, 96 रनों से न्यूजीलैंड को रौंदा

March 8, 2026
स्पोर्ट्स

भारत-न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला,11-11 खिलाड़ियों की पूरी टक्कर

March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.