Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब तक के IPL इतिहास में बने ये सबसे महंगे खिलाड़ी
स्पोर्ट्स

अब तक के IPL इतिहास में बने ये सबसे महंगे खिलाड़ी

February 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया है. 33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था. साथ ही यह अफ्रीकी धुरंधर विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गया है. आरसीबी के विराट की सैलरी 17 करोड़ रुपये है. मॉरिस ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था. मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी मॉरिस को खरीदने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन राजस्थान ने अंत में बाजी मारी.

auto

IPL Auction: सबसे महंगे –

क्रिस मॉरिस – 2021 में 16.25 करोड़ (RR ने खरीदा)
युवराज सिंह – 2015 में 16.00 करोड़ (दिल्ली ने खरीदा)
पैट कमिंस – 2020 में 15.50 करोड़ (KKR ने खरीदा )
बेन स्टोक्स – 2017 में 14.50 करोड़ (RPS ने खरीदा)
युवराज सिंह – 2014 में 14.00 करोड़ (RCB ने खरीदा)

क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस साल रिलीज कर दिया था. मॉरिस पिछले सीजन में आरसीबी के लिए गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था. आखिरी ओवरों में वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का भी दमखम रखते हैं. क्रिस मॉरिस 2015 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. मॉरिस पहली बार आईपीएल में 2013 के सीजन में सीएसके के लिए खेले थे. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं.

क्रिस मॉरिस ने आईपीएल में 70 मैचों में 23.95 की औसत से 551 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 82 रन रहा है. मॉरिस ने 23.98 की औसत से 80 विकेट भी लिये हैं. 23 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है. मॉरिस के रूप में राजस्थान की टीम को एक बेहतरीन ऑलराउंडर मिल गया है. बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर पहले ही से टीम के साथ जुड़े हुए हैं.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा- डॉ एम तौसीफ
Next Article SBI सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर दे रहा 20 लाख तक का लोन, ब्याज बेहद कम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.