Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 02:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इन ब्रांडों का आटा खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! गेहूं में मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा
उत्तर प्रदेश

इन ब्रांडों का आटा खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! गेहूं में मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा

August 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आटा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Agra : रोटी हर घर की थाली का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन अगर यही आटा मिलावटी निकल जाए तो यह सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गेहूं के आटे में सेलखड़ी यानी पत्थर का मुलायम चूरा मिलाने का मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग हरकत में आ गया है। अब आगरा समेत पूरे प्रदेश में आटा मिलों की जांच तेज कर दी गई है। पिछले एक सप्ताह में आगरा की करीब 30 आटा मिलों से 35 से ज्यादा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी मिल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिरोजाबाद से खुला मिलावट का खेल

मंगलवार शाम खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने फिरोजाबाद के रजावली क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित शिवाय ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। यहां से करीब 30 किलो सेलखड़ी बरामद हुई। जांच में पता चला कि इसे गेहूं के साथ पीसकर “राज रसोई प्रीमियम” ब्रांड के नाम से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सेलखड़ी आगरा से मंगाई जाती थी। विभाग ने मिल के दोनों संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस मामले के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने पूरे प्रदेश में आटा मिलों की जांच के निर्देश दिए हैं। आगरा में लगातार दो दिन से कार्रवाई चल रही है। बसई खुर्द स्थित श्याम भोग एंटरप्राइजेज में करीब 1,496 किलो आटा सील किया गया है। कई जगह ब्रांडेड आटे की पैकिंग करने वाली इकाइयों में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी मिली है।

Advertisement

क्यों मिलाई जाती है सेलखड़ी और कैसे करें पहचान

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, मिल संचालक सेलखड़ी के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग दावे करते हैं। कोई इसे अनाज को कीड़ों से बचाने की बात कहता है तो कोई बोरियों को चिकना करने की। लेकिन जांच में मजदूरों ने बताया कि खराब और घटिया गेहूं पीसने से आटा काला दिखाई देता है। उसी कालापन को छिपाने और आटे को ज्यादा सफेद व चमकदार दिखाने के लिए उसमें सेलखड़ी मिला दी जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घर पर भी मिलावट की शुरुआती पहचान की जा सकती है। एक कटोरी आटे में नींबू की कुछ बूंदें डालने पर बुलबुले बनने लगें तो मिलावट की आशंका हो सकती है। पानी में आटा मिलाने पर अगर वह जल्दी नीचे बैठ जाए तो भी सावधानी बरतनी चाहिए। हथेली पर आटा रगड़ने पर अगर वह असामान्य रूप से चिकना महसूस हो तो भी उसकी जांच करानी चाहिए। हालांकि मिलावट की अंतिम पुष्टि केवल प्रयोगशाला जांच से ही संभव है। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक सेलखड़ी मिला आटा खाने से पेट दर्द, अपच, आंतों में रुकावट और गुर्दे में पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दांतों और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर किसी को खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह हो तो वह खाद्य एवं औषधि विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 या कार्यालय नंबर 0562-2970049 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे यह साफ होगा कि प्रदेश में मिलावट का यह खेल कितना बड़ा है।

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC आंदोलन : सरकार ने सुनी छात्रों की बात, अब सीएम हेमंत के फैसले का इंतजार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम का ऐलान- संत रविदास का संदेश पहुंचेगा गांव-गांव, हर जिले में खुलेंगे सावित्रीबाई फुले स्कूल
Next Article पटना के भविष्य की बुनियाद पर मंथन, ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर विभागों ने दिये सुझाव

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.