Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 10:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंधाधुंध फायरिंग में 9 लोगों की मौत, कई घायल
दुनिया

अंधाधुंध फायरिंग में 9 लोगों की मौत, कई घायल

January 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में चीन के नववर्ष समारोह में शनिवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 16 लोगों को गोली लगी। इनमें से 9 लोगों की मौत होने की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय समयानुसार गोलीबारी की घटना रात 10 बजे हुई। रिपोर्ट के मुताबिक मोंटेरे पार्क में आयोजित चीनी नववर्ष समारोह में गोलीबारी की घटना हुई। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से करीब 11 किलोमीटर दूर है।

auto

घटनास्थल के पास स्थित सी फूड बारबेक्यू रेस्टोरेंट के मालिक सेउंग वोन चोई ने लॉस एंजिल्स टाइम्स से कहा है कि यह गोलीबारी गार-वे एवेन्यू पर हुई है। गोलीबारी की आवाज सुनकर तीन लोग भागकर आए। उन्होंने रेस्टोरेंट का दरवाजा बंद कर आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि इलाके में एक व्यक्ति मशीन गन से लोगों को निशाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर जारी फुटेज में आपातकालीन कर्मचारियों को घटनास्थल पर हताहतों का इलाज करते और पुलिस को सड़कों पर पहरा देते हुए दिखाया गया है।

इससे पहले फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो गए थे। फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअभिनेता शाहरुख खान ने असम के मुख्यमंत्री को किया फोन
Next Article दिनदहाड़े कोयला कारोबारी की हत्या, गैंगेस्टर प्रिंस खान के शूटर ने ली जिम्मेदारी

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.