WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
टेक्सास। अमेरिका में टेक्सास राज्य के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य इस घटना में घायल हो गए। हमलावर की पहचान साल्वाडोर रामोस के रूप में हुई है, जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था। हमलावर के पास एक हैंडगन और एक एआर -15 अर्द्धस्वचालित राइफल थी। उसके पास उच्च क्षमता वाली मैगजीन भी थी। स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, उसके छात्रों की आयु पांच वर्ष से 11 वर्ष है।

