Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: हर तरफ तबाही मचाने के बाद बातचीत की ओर बढ़े यूक्रेन और रूस
Headlines

बड़ी खबर: हर तरफ तबाही मचाने के बाद बातचीत की ओर बढ़े यूक्रेन और रूस

February 25, 2022No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कीव, 25 फ़रवरी (SWADESH TODAY)। यूक्रेन पर रूस के हमले का दूसरा दिन भी धमाकों और मौतों के नाम रहा। यूक्रेन की राजधानी कीव की चौखट तक पहुंची रूसी सेना का कीव सहित यूक्रेन के कई शहरों में बमों से हमला जारी रहा। जवाब में यूक्रेन की सेना ने भी हमले किये। दोनों ओर से जोरदार जनहानि की बात सामने आई है। सैकड़ों धमाकों और मौतों के बाद बातचीत की ओर भी कदम बढ़ाए गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बातचीत की पेशकश की तो रूस ने भी बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात स्वीकार कर ली।

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

स्टूडेंट्स को लगा झटका, नहीं रद्द होंगी CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं

बड़ी खबर: झारखंड में पंचायत चुनाव को हरी झंडी

यूक्रेन ने उड़ाए अपने तीन पुल

यूक्रेन पर रूसी हमले के दूसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की जंग छिड़ी रही। कीव के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है। यूक्रेन के आधिकारिक बयान में बताया गया कि कीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों नें पिछले 24 घंटों में कीव में 33 जगहों पर बम धमाके किए हैं।

1000 रूसी सैनिक मारने का दावा

युद्ध को लेकर अलग-अलग दावे भी हो रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमारी सेना ने अभी तक 1000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 118 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। रूस की सेना ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक महत्व के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। रूस ने कीव का पश्चिम से संपर्क काटने का दावा भी किया है।

यूक्रेन के एक लाख लोग हुए विस्थापित

यूक्रेन पर रूस के हमले से एक लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। आसपास के देश इन विस्थापितों के लिए शिविर लगाकर उन्हें मदद कर रहे हैं। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई अन्य देशों के नागरिक भी आसपास के देशों से अपने देशों को प्रस्थान कर रहे हैं। पड़ोसी देश मालदोवा ने विस्थापितों के लिए विशेष शिविर लगाए हैं। मालदोवा की राष्ट्रपति माइआ संदू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चार हजार लोग मालदोवा पहुंच चुके हैं। उनके लिए पैलेंका और ओक्निटा में शिविर लगाए गए हैं।

जापान और यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध

विश्व बैंक ने कहा है कि वह मौजूदा राजनीतिक और सैन्य संकट के बीच यूक्रेन को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने टोक्यो में अपने आधिकारिक आवास पर यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की। यूरोपीय संघ के नेता करीब छह घंटे चली बैठक के बाद रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन में रूस ने अभी तक अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल नहीं किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान पर चर्चा की। मैक्रों का कहना है कि उन्होंने पुतिन से सैन्य अभियान बंद करने की मांग की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, हमें अकेला छोड़ा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले में यूक्रेन के 137 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर कोई रूस से डर रहा है। उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है। इसके बावजूद हम लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ेंगे। लगातार बढ़ रहे हमले के मद्देनजर यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने देश के आम लोगों को भी युद्ध के मैदान में पहुंचने का निर्देश जारी कर दिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कल सेना भर्ती खोलने का एलान किया था। दूसरे दिन उन्होंने आम लोगों की सैनिकों के तौर पर तैनाती का आदेश देते हुए 18 से 60 वर्ष आयु के लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

अमेरिकी आशंका, हफ्ते भीतर गिरेगी सरकार

यूक्रेन पर रूस के जोरदार हमले ने अमेरिकी थिंक टैंक को भी हिलाकर रख दिया है। अमेरिका ने अगले 96 घंटे में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का कब्जा होने की आशंका जताई है। साथ ही दावा किया गया है कि यदि रूस को तुरंत नहीं रोका गया तो एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन की मौजूदा सरकार भी गिर जाएगी। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के दौरान यूक्रेन के साथ खड़ा दिख रहा अमेरिका हमले के बाद इस लड़ाई से सीधे जुड़ता नजर नहीं आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे।

‘धोनी के संन्‍यास लेने तक सिर्फ कवर के रूप में मुझे इस्‍तेमाल किया गया’, क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप

LPG Price Hike: महंगा हो जाएगा खाना पकाना, दोगुनी होने वाली है रसोई गैस की कीमत; जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

हर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन

फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिमडेगा के कोलेबिरा बीडीओ को मिली धमकी
Next Article दुखद: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.