WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मॉस्को। रूस में लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर शोरगुल करने पर एक डॉक्टर के पति ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुतिन सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में देशभर में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। हत्या करने वाला शख्स खुद भी अस्पताल में काम करता है।
गोलीबारी की घटना रूस के रयाजान क्षेत्र में हुई है। एनटन फ्रांचिकोव (31) ने पहले तो अपनी बालकनी से ही लोगों को डांटा और उसके बाद जब वे चुप नहीं हुए तो शिकार करने वाला राइफल निकाल लाया। जब वे फ्लैट के ब्लॉक में घुसे तो एनटन ने पांचों को गोली मार दी। इस घटना में मारे गए पांच लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि जिस महिला की इस घटना में मौत हुई है वह गर्भवती थी।



