WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
एथेंस। ग्रीस की संसद ने बुधवार को पहली महिला राष्ट्रपति का चुनाव किया।
नवनियुक्त राष्ट्रपति को पर्यावरण और कानून की अच्छी समझ है। 261 सासंदों ने 63 वर्षीय एकातेरिनी केल्लापोउलो के पक्ष में वोट किया।
संसद के अध्यक्ष कोस्टास सौलस ने बताया कि एकातेरिनी को नया राष्ट्रपति चुना गया है। नई राष्ट्रपति ग्रीस की टॉप एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट, काउंसिल ऑफ स्टेट की अध्यक्ष होंगी। वह 13 मार्च को शपथ लेंगी।
सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी एकातेरिनी केल्लापोउलो ने पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई पैरिस की सोरबोन यूनिवर्सिटी से की। वह काउंसिल ऑफ स्टेट की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला होंगी।

