Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 07:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मदरसे में भीषण विस्फोट, 18 की मौत
दुनिया

मदरसे में भीषण विस्फोट, 18 की मौत

November 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

काबुल: अफगानिस्तान में विस्फोट का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को उत्तरी अफगानिस्तान के एक मदरसे में भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 36 लोग घायल हो गए। घायलों में कई अत्यधिक गंभीर हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान के सामनगन प्रांत की राजधानी ऐबक बुधवार को धमाके का निशाना बनी। वहां के एक मदरसे में नमाज के बाद अचानक तेज धमाके हुए। नमाज के लिए मदरसे के विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग भी जुटे थे। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गई किन्तु जब तक लोग समझ पाते, वहां लाशें बिछी हुई थीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वहां 18 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं। जख्मी हालत में 36 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोग अत्यधिक गंभीर बताए जा रहे हैं। अधिकारियों व चिकित्सकों का कहना है कि इनमें से कुछ और लोगों की मृत्यु हो सकती है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अन्य घायलों में कुछ ऐसे हैं, जो यदि ठीक भी हो गए तो जीवन भर विकलांगता का दंश झेलने को विवश होंगे। अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में ज्यादातर मदरसे के छात्र थे। धमाके की सूचना के बाद उनके परिजन मदरसे में पहुंचे तो वहां चीख-पुकार का आलम मचा हुआ था। अभी तक इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है किन्तु माना जा रहा है कि यह धमाका भी इस्लामिक स्टेट की स्थानीय इकाई द्वारा अंजाम दिया गया होगा। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से लगातार वहां धमाके हो रहे हैं, जिन्हें इस्लामिक स्टेट का स्थानीय मॉड्यूल ही अंजाम दे रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार
Next Article झारखंड के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री समरेश सिंह का बोकारो में निधन

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.