Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मलेशिया के पूर्व पीएम को होगी सजा
दुनिया

मलेशिया के पूर्व पीएम को होगी सजा

July 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पूर्व पीएम नजीब रजाक सुनवाई के लिए क्वालालंपुर में कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी नजर आए।
सात में से पांच मामले 1 मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद स्टेट फंड से अरबों डॉलर की चोरी से जुड़े हैं
नजीब पर सत्ता के दुरुपयोग का एक, भरोसा तोड़ने के तीन और धन शोधन के तीन आरोप हैं
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक 1 मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमडीबी) स्टेट फंड से अरबों डॉलर की सरकारी निवेश की लूट से जुड़े भ्रष्टाचार के पहले मुकदमे में मंगलवार को दोषी पाए गए। वे भ्रष्टाचार के सभी सात मामलों में दोषी हैं। इनमें पांच मामले सरकारी निवेश से अरबों डॉलर की चोरी से जुड़े हैं।
न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स ने बताया कि हाईकोर्ट के जज मोहम्मद गजाली ने दो घंटे तक फैसला पढ़ने के बाद कहा, ‘‘मैं आरोपी को दोषी पाता हूं और सभी सातों आरोपों में दोषी करार देता हूं।’’
भ्रष्टाचार मामले में 94 दिन ट्रायल चला
इस मामले में 94 दिन तक ट्रायल चला। जज हर मामले में अलग-अलग सजा सुना सकते हैं। 67 वर्षीय नजीब फैसला सुनने के बाद शांत थे। नजीब ने सोमवार देर रात फेसबुक पर लिखा- वह अंत तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। यह उनके खिलाफ राजनीतिक मामला है। हम कोर्ट में अपील करेंगे।
नजीब को कई साल की जेल हो सकती है
66 साल के नेता को अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए 20 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं सीबीटी (भरोसा तोड़ने) से जुड़े आरोपों के तहत उन्हें 20 साल कैद और जुर्माने के तौर पर मोटी रकम चुकानी पड़ेगी। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 15 साल की जेल और जुर्माना जैसी सख्त सजा का सामना करना पड़ सकता है।
2018 में सत्ता से बाहर होना पड़ा
मई 2018 में नजीब के सत्ता से बाहर होने के बाद भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, सत्ता के दुरुपयोग और आपराधिक विश्वासघात के कई आरोप लगे। अरबों डॉलर के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। वहीं, उनकी मलय पार्टी दो साल से कम समय में ही नई सत्तारूढ़ शासन में बड़ी सहयोगी पार्टी के रूप में शामिल हो गई। इसके पांच महीन के बाद ही यह फैसला आया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकई वाहनों को रौंदते अनियंत्रित हाइवा दुकान में घुसा
Next Article देश में 5 जगहों पर परीक्षण होगा कोरोना वैक्सीन का तीसरा ह्यूमन ट्रायल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.