Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत से कुछ और राजनयिकों को वापस बुलाएगी कनाडा सरकार
दुनिया

भारत से कुछ और राजनयिकों को वापस बुलाएगी कनाडा सरकार

September 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कनाडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Otawa : भारत और कनाडा के बीच चल रहा राजनयिक घमासान लगातार गहराता जा रहा है। अब कनाडा सरकार ने भारत से कुछ और राजनयिकों को वापस बुलाने की बात कही है। इसके पीछे सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रही धमकियों को आधार बनाया गया है।

जून माह में अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ गया है। पहले कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को बर्खास्त किया, फिर भारत ने एक कनाडाई राजनयिक को बर्खास्त करने के साथ पांच दिन के भीतर देश छोड़ने के आदेश दे दिए। इसके बाद कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ राज्यों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, तो इसके जवाब में भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को कनाडा की यात्रा से बचने की सलाह दे डाली।

साथ ही ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र बीएलएस इंटरनेशनल ने गुरुवार को थोड़े समय के लिए भारतीय मिशन के कहने पर कनाडा से भारत का वीजा देने की सेवा को निलंबित कर दिया। हालांकि, बाद में इस संबंध में दिया गया नोटिस उसने अपनी वेबसाइट से हटा लिया। इसी बीच घटनाक्रम में खासा तनाव बढ़ने के बाद अब कनाडा सरकार ने कुछ राजनयिकों को भारत से वापस बुलाने की बात कही है।

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रवक्ता जीन-पियरे गॉडबाउट ने कहा कि भारत में तैनात अपने कुछ राजनयिकों व कर्मचारियों को वापस बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल को देखते हुए कनाडा अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है। कुछ राजनयिकों को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बाद कनाडा ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या का आकलन करना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक सावधानी के कारण कनाडा ने भारत में अपने कर्मचारियों की उपस्थिति को अस्थायी रूप से समायोजित करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : हिंदुओं को जान का खतरा बता हिंदू फोरम कनाडा ने मांगी सुरक्षा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकनाडा में मारा गया गैंगस्टर, विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Next Article नारी शक्ति वंदन विधेयक को कोर्ट के चक्कर में फंसाना चाहते हैं नीतीश : सुशील मोदी

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.