Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकिस्तान नहीं, गुजरात के रास्ते तुर्की और सीरिया जा रहे हैं भारतीय विमान 
दुनिया

पाकिस्तान नहीं, गुजरात के रास्ते तुर्की और सीरिया जा रहे हैं भारतीय विमान 

February 8, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भारत से भेजी गई राहत सामग्री बुधवार को तुर्किये और सीरिया पहुंच गई। सोमवार को शुरू किया गया यह अभियान भारत ने बुधवार को भी जारी रखा है। भारत से भेजी गई 6 टन से अधिक आपातकालीन राहत सामग्री आज सीरिया के दमिश्क हवाई अड्डे पर पहुंची, जिसके बाद भारतीय एनडीआरएफ की टीमों ने गजियांटेप में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वायुसेना के विमान पाकिस्तान की बजाय गुजरात के रास्ते तुर्किये और सीरिया जा रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भारत से अब तक पांच विमान भेजे जा चुके हैं। दो विमान एनडीआरएफ टीमों के साथ और दो फील्ड अस्पतालों के साथ तुर्किये भेजे गए हैं। एक को दवाई लेकर सीरिया भेजा गया है। ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत भारतीय एनडीआरएफ की दो टीमें गजियांटेप पहुंच गई हैं और खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ का खोज और बचाव दल प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड, चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ भूकंप राहत सामग्री के साथ पहले जत्थे के रूप में तुर्किये के लिए रवाना हुआ था।

उत्तर पश्चिमी सीरिया में बड़े पैमाने पर विनाश और बहुमूल्य जीवन की हानि के कारण हुए भूकंप के मद्देनजर भारत ने दूसरे जत्थे के रूप में 06 फरवरी को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सीरिया में 6 टन आपातकालीन राहत सहायता भेजी। यह खेप बुधवार सुबह दमिश्क हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां सीरिया के स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण के उप मंत्री मुताज डौजी को भारत के कमांडर एस के यादव ने सौंपी। इस खेप में पोर्टेबल ईसीजी मशीनों सहित आपातकालीन दवाएं और उपकरण शामिल हैं।

भारत ने तुर्किये के लिए 07 फरवरी को मानवीय सहायता और आपदा राहत के हिस्से का चौथा बैच भारतीय सेना की चिकित्सा टीम के 54 सदस्यों सहित भेजा। इसमें सुरक्षात्मक गियर, आपातकालीन उपयोग की दवाएं, ईसीजी मशीन और अन्य चिकित्सा सामग्री के 3 ट्रक लोड शामिल थे। गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से रवाना हुए वायुसेना के इस चौथे विमान में फील्ड अस्पताल के शेष हिस्से के अलावा क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, सर्जन के साथ एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक उपकरण भेजे गए।

इस बीच, राहत एवं सहायता सामग्री लेकर तुर्किये और सीरिया जा रहे विमानों के बारे में भारतीय वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उसके विमानों ने पाकिस्तान के ऊपर उड़ान भरने से परहेज किया है। पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान न भरना हमारी मानक संचालन प्रक्रिया है। हमारे विमान यूरोप या पश्चिम एशिया की ओर जाते समय पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए गुजरात की तरफ से उड़ान भरते हुए लंबा रास्ता तय करते हैं। वायु सेना का यह बयान उन अटकलों के बाद आया है कि पाकिस्तान ने तुर्किये और सीरिया को राहत सामग्री भेजने के लिए भारतीय वायु सेना को अपना हवाई क्षेत्र देने से इनकार कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री की घोषणा, सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास का भव्य मंदिर
Next Article ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, खेत जुताई करते वीडियो वायरल

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.