Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 07:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थाइलैंड: कोरोना संकट से जूझ रही जनता, 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भागे राजा
दुनिया

थाइलैंड: कोरोना संकट से जूझ रही जनता, 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भागे राजा

April 2, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

थाइलैंड। कोरोना वायरस से जूझ रहे थाइलैंड को छोड़कर राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ऊर्फ राम जर्मनी चले गए हैं। राजा अपने साथ हरम में रहने के लिए 20 महिलाओं और नौकरों को भी जर्मनी ले गए हैं। राजा के इस कदम की काफी आलोचना हो रही है।

Advertisement

राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना ‘किला‘ बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके ‘हरम‘ में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन

थाइलैंड के विवादित राजा महा वजिरालोंगकोर्ण ने कोरोना संकट को देखते हुए अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्‍पाइन रेसॉर्ट में स्थित एक लग्‍जरी होटल में खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया जा रहा है कि किंग महा ने होटल ग्रैंड होटल सोन्‍नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है। यही नहीं उन्‍होंने इसके लिए डिस्ट्रिक काउंसिल से ‘विशेष अनुमति‘ भी ली है। राजा महा वर्ष 2016 में अपने पिता की मौत के बाद से गद्दी पर हैं।

हरम में रहेंगी 20 महिलाएं, चार पत्नियों का पता नहीं

जर्मन अखबार बिल्‍ड की रिपोर्ट के मुताबिक जीवन के 67 बसंत देख चुके राजा के साथ उनके ‘हरम‘ में 20 महिलाएं और बड़ी संख्‍या में नौकर रहेंगे। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि राजा के साथ उनकी 4 पत्नियां भी रह रही हैं या नहीं। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इस इलाके में होटलों और गेस्‍ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि डिस्ट्रिक काउंसिल ने कहा है कि चूंकि गेस्‍ट सिंगल हैं और एक ही समूह है, इसलिए उन्‍हें अनुमति दी गई है।

परिवार के 119 लोगों को कोरोना के संदेह में वापस भेजा

बताया जा रहा है कि राजा ने परिवार के 119 लोगों को कोरोना से संक्रमित होने के संदेह में वापस थाइलैंड भेज दिया है। इस बीच राजा के कोरोना संकट में छोड़कर विदेश भाग जाने से देश में हजारों लोग काफी गुस्‍से में हैं। बड़ी संख्‍या में लोग सोशल मीडिया पर राजा की आलोचना कर रहे हैं। यह तब है जब थाइलैंड में राजा की आलोचना करने पर 15 साल तक जेल हो सकती है। थाइलैंड में ‘हमें राजा की क्‍या जरूरत‘ ट्रेंड कर रहा है। 12 लाख से ज्‍यादा लोगों ने पिछले 24 घंटे में ट्वीट किया है।

थाइलैंड में बढ़ रहा कोरोना वायरस का कहर

राजा महा ऐसे समय पर अपनी जनता को छोड़कर गए हैं जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। थाइलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1245 मामले सामने आए हैं। फ्रांस में निर्वासन में रह रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता सोमसाक जेअमातीरसकुल ने फेसबुक पर लिखा कि अपनी ‘बोरियत‘ मिटाने के लिए राजा महा पहले स्विटरजरलैंड गए और जर्मनी घूम रहे हैं। थाइलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं।

राजा महा ने बॉडीगार्ड से रचाई थी शादी

थाइलैंड के राजा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने राजतिलक से ठीक पहले अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचाई थी। वाजिरालोंगकोर्न को बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया गया। राजा वाजिरालोंगकोर्न की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं, जिससे उनके 7 बच्चे हैं। उनका तीनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। थाइलैंड की नई रानी सुथिदा तिदजई राजा वाजिरालोंगकोर्न की सिक्यॉरिटी यूनिट की कमांडर थीं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की, कोरोना से निपटने की रणनीति पर हुई चर्चा
Next Article तोक्यो ओलिंपिक पर समर्थन के लिए आईओसी प्रमुख ने मोदी का आभार व्यक्त किया

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.