Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 06:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूस में भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट
दुनिया

रूस में भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट

July 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रूस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप समुद्र में सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) महसूस किया गया। इसके बाद रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

सुनामी की लहरें उठीं, लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजा गया

भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो में सुनामी की लहरें देखी गईं। जापान के नेमुरो शहर में करीब 30 सेंटीमीटर ऊंची लहर पहुंची। वहीं, रूस के सेवेरो-कुरीलस्क में भी लहरें आईं, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Advertisement Advertisement

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, अमेरिका से जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी#earthquake #tsunami #Russia #Japan #Hawaii #Alaska pic.twitter.com/4SyMnhKMPe

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) July 30, 2025

कई इलाकों में तेज लहरों की आशंका

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप के कुछ तटीय इलाकों में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के तटीय हिस्सों में इससे भी ऊंची लहरें आने की संभावना है।

कामचटका में अफरातफरी, बिजली और मोबाइल सेवा ठप

रूसी मीडिया के अनुसार, भूकंप के बाद कामचटका क्षेत्र के शहरों में लोग घबराकर सड़कों पर आ गए। कुछ लोग बिना जूते और कपड़ों के बाहर दिखे। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, बिजली और मोबाइल सेवा बाधित हो गई। सखालिन द्वीप से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

अमेरिका के कई तटीय राज्यों में भी अलर्ट

अलास्का के कई हिस्सों के अलावा कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई के तटीय क्षेत्रों में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहले भी आए हैं बड़े भूकंप

इससे पहले जुलाई में भी कामचटका के पास समुद्र में कई भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा 7.4 तीव्रता का था। 1952 में इसी इलाके में 9.0 तीव्रता का भूकंप आ चुका है, जिससे भारी नुकसान हुआ था।

कब आती है सुनामी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, जब भूकंप की तीव्रता 7.5 से ज्यादा होती है और उसका केंद्र समुद्र में होता है, तो सुनामी की आशंका बढ़ जाती है। 7.8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप से स्थानीय स्तर पर भी बड़ी लहरें उठ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून से फिर पकड़ा जोर, अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में मॉनसून से फिर पकड़ा जोर, अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी
Next Article OMG! कुत्ते का बना दिया आवास प्रमाण पत्र, एक की गई नौकरी, एक को सस्पेंड करने की अनुशंसा

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.