Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 06:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मॉनसून से फिर पकड़ा जोर, अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी
झारखंड

झारखंड में मॉनसून से फिर पकड़ा जोर, अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी

July 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
48 घंटों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में बीते 48 घंटों से मानसून पूरी ताकत में नजर आ रहा है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से संथाल परगना और आसपास के जिलों में तेज बारिश जारी है। सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टूंडी क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 174 मिमी पानी बरसा। वहीं, जामताड़ा, गिरिडीह, मधुपुर और पाकुड़ में भी अच्छी वर्षा हुई है।

मौसम विभाग, रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान संथाल परगना और उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही रांची, कोल्हान, बोकारो, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और गढ़वा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

Advertisement Advertisement

बारिश का मुख्य कारण अरब सागर से लेकर बांग्लादेश तक फैला लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ लाइन है, जो झारखंड के ऊपर से गुजर रही है। साथ ही समुद्र तल से ऊपर एक और टर्फ सक्रिय है, जो बिहार से मणिपुर तक फैला है और इसका असर भी झारखंड के मौसम में साफ दिखाई दे रहा है।

लगातार बारिश की वजह से कई छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में 17.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, जामताड़ा के करमाटांड में 148.6 मिमी, नारायणपुर में 140 मिमी, गिरिडीह में 117 मिमी और मधुपुर में 102.8 मिमी वर्षा हुई है।

पूरे राज्य में अब तक 748.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 53% अधिक है। सिर्फ राजधानी रांची में 1 जून से अब तक 976.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 94% अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौसम ठंडा बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें :  राजधानी में अतिक्रमण को लेकर चलेगा स्पेशल ड्राइव, आयुक्त बोले- कब्जाधारियों पर दर्ज होगा FIR

 

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में अतिक्रमण को लेकर चलेगा स्पेशल ड्राइव, आयुक्त बोले- कब्जाधारियों पर दर्ज होगा FIR
Next Article रूस में भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.