अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। CEO के. रवि कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह की दीर्घकालीन सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान निर्वाचन विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रवि कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के लिए सकारात्मक कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, 96 अधिकारी इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने अब संविदा कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, डबल कर दिया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में कनवर्ट कर करता था बड़ा खेला, धराया



