अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें : CM ने ट्रांसफर किए 1247 करोड़ रुपए, किसके खाते में… जानें
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से बाइक टपाने वाले तीन धराये, चोरी की तीन गाड़ी जब्त
इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार रवि त्रिपाठी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता



