अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार, 10 अगस्त को प्रदेश के लाखों पेंशनधारकों को एक बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी।
पटना स्थित अपने आवास, एक अणे मार्ग, में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक कर इस राशि का भुगतान किया। हर लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह बढ़ी हुई पेंशन राशि की दूसरी किस्त है, जिसे सरकार ने पहले ही मंजूरी दी थी।
सभी पात्र लोग योजना में हों शामिल: मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य एवं पात्र व्यक्ति इस योजना से अभी तक वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद वर्ग को सामाजिक सुरक्षा के तहत पूरा लाभ मिले।
सोशल मीडिया पर सरकार ने साझा की जानकारी
सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार ने इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की और लिखा – “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ।”
इस पहल को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया गया है।
इस योजना से किसे मिलता है लाभ?
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य में
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग,
- विधवा महिलाएं,
- दिव्यांगजन,
- निर्धन व्यक्तियों को मासिक पेंशन दी जाती है।
सरकार ने हाल ही में इस पेंशन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया है।
Also Read : पटना को जल्द मिलेगी एक बड़ी सौगात… जानें क्या



