अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में से एक हिंदपीढ़ी में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली लगने के बाद युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम साहिल उर्फ कुरकुरे बताया गया है। उसे हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास गोली मारी गयी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय खुद पूरे मामले को देख रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। वहीं, गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
इधर, बताया गया कि साहिल उर्फ कुरकुरे कुछ महीने पहले ही जेल से निकला है। जेल में उसका लफड़ा असलम नाम के एक शख्स से हुआ था।
इसे भी पढ़ें : “आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं…” 50वें जन्मदिन पर CM हेमंत हुए भावुक
इसे भी पढ़ें : 13 अगस्त को झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से बाइक टपाने वाले तीन धराये, चोरी की तीन गाड़ी जब्त
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने पैतृक गांव की खेती-किसानी का लिया जायजा, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : चांडिल में दो मालगाड़ियों की भयंकर टक्कर, कई डिब्बे ट्रैक से उतरे



