Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेजस्वी यादव का इल्जाम – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर
Headlines

तेजस्वी यादव का इल्जाम – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर

August 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेजस्वी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर राजद और कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। दोनों दलों का कहना है कि विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर हैं और उनका नाम दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि विजय सिन्हा ने बांकीपुर और लखीसराय से मतदाता पुनरीक्षण के लिए फॉर्म भरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि डिप्टी सीएम का नाम नए वोटर लिस्ट में दो जगह कैसे आया?

तेजस्वी के मुताबिक, लखीसराय के वोटर लिस्ट में विजय सिन्हा की उम्र 57 साल है, जबकि बांकीपुर में 60 साल दर्ज है। एक EPIC नंबर IAF39393370 (सीरियल नंबर 274) और दूसरा EPIC नंबर AFS0853341 (सीरियल नंबर 767) है। उन्होंने चुनाव आयोग से जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर विजय सिन्हा दोषी पाए गए तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

है मोदी जी के खासमखास बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा

ये दो अलग-अलग जिलों की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दो अलग-अलग जगह के मतदाता हैं। लखीसराय जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से और पटना जिले की बांकीपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से।

इनके पास दो दो अलग-अलग… pic.twitter.com/E38JXb9nzO

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 10, 2025

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा, “अगर मेरे खिलाफ तेजी से नोटिस भेजा जा सकता है, तो डिप्टी सीएम पर इतनी जल्दी कार्रवाई क्यों नहीं?” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब पटना और लखीसराय प्रशासन विजय सिन्हा से जवाब मांगेगा और प्राथमिकी दर्ज करेगा?

राजद नेता ने कहा कि एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) में बड़ा फर्जीवाड़ा है और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का फॉर्मेट बदलकर इसे इमेज-बेस्ड पीडीएफ में कर दिया है, जिससे खोज और जांच मुश्किल हो गई है।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “बिहार के दोनों डिप्टी सीएम – पहले सम्राट चौधरी और अब विजय सिन्हा—उम्र घोटाले में फंस गए हैं। चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बनकर रह गया है।”

लाउड माउथ भाजपाई विजय कुमार सिन्हा का फर्जीवाड़ा आया सामने!
चुनाव आयोग को काटो तो खून नहीं!
ना उगला जाए ना निगला जाए!
अब चुनाव आयोग में रत्ती भर भी शर्म, निष्पक्षता और हिम्मत हो तो अब करे कार्रवाई!
पूरा देश देख रहा है!@yadavtejashwi#TejashwiYadav pic.twitter.com/a1fYbTFtsS

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 10, 2025

इसे भी पढ़ें : पटना को जल्द मिलेगी एक बड़ी सौगात… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े म’र्डर
Next Article रेलवे का जबरदस्त ऑफर, रिटर्न टिकट पर 20% का डिस्काउंट

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.