अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर नेमरा गांव में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। वहां से वे सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल भावुक हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के बाद, आदिवासी समाज ने दिशोम गुरु के निधन से अपना सबसे बड़ा योद्धा खो दिया है। मैंने दिशोम गुरु से अनेक बार मुलाकत की, उनसे बातचीत की। उनकी सहजता, सरलता और संघर्षशीलता बहुत प्रभावित करती थी। उनके निधन से झारखंड की जनता ने केवल एक जन-प्रिय नेता ही नहीं बल्कि अपना एक अभिभावक खोया है। आज उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से भेंट करके अपनी संवेदना की अभिव्यक्ति की। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने को शक्ति प्रदान करें। मैं पुनः दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की स्मृति को नमन करते हुए, उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
‘दिशोम गुरु’ बाबा शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (झारखंड) पहुँच कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के बाद, आदिवासी समाज ने दिशोम गुरु के निधन से अपना सबसे बड़ा योद्धा खो दिया है।
मैंने दिशोम गुरु से अनेक बार मुलाकत की, उनसे बातचीत की।… pic.twitter.com/ppi9bwVwi9
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 16, 2025
इसे भी पढ़ें : “झामुमो और झारखंड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय”, कल्पना ने किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश का वादा : अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी
इसे भी पढ़ें : दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को गवर्नर ने विस परिसर में दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”

